August 9, 2026

छत्तीसगढ़ में टीचर बनने का मौका, 1654 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में टीचर बनने का मौका, 1654 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती Image Credit source: Godong/Universal Images Group via Getty Images)

छत्तीसगढ़ में टिचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है. स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने ई और टी संवर्ग में शिक्षकों के 1654 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) करेगा. परीक्षा कोड LST26 रखा गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.

छह विषयों में निकली भर्ती

इस भर्ती में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, मैथ्स, सोशल साइंस और कृषि विषय के टिचर्स के पद शामिल हैं. अंग्रेजी के 504, संस्कृत के 300, हिंदी के 250, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि के 100 पद हैं. विभाग के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है. साथ ही भर्ती का अंतिम परिणाम सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका के फैसले पर निर्भर रहेगा.

कब है लास्ट डेट?

आवेदन की अंतिम तारीख 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है. आवेदन में सुधार के लिए 3 से 5 सितंबर तक मौका मिलेगा. सामान्य वर्ग के लिए फीस 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित है. छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों की परीक्षा फीस बाद में उनके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी.

एलिजिबिलिटी

उम्मीदवार के पास संबंधित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ TET पास होना जरूरी है. ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड, बीएड या निर्धारित चार वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार पांच साल की छूट मिलेगी.

एग्जाम का पैटर्न

लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे. सही आंसर पर एक अंक और गलत आंसर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सवा 12 बजे तक होने की संभावना है. परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में होगी. एडमिट कार्ड करीब 19 अक्टूबर से जारी होने की उम्मीद है.

आवेदन का तरीका

आवेदन के लिए उम्मीदवार CGSSB की वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. इसके बाद LST26 परीक्षा चुनकर फॉर्म भरें, फीस जमा करें और आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button