September 20, 2026

​संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - Up18 News

आगरा। राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 दुर्बलनाथ जी महाराज के 165वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा दुर्बलनाथ जी सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत 21 सितंबर को भजन-कीर्तन, 22 सितंबर को विशाल शोभायात्रा तथा 23 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन खटीक पाड़ा स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाज के लोगों सहित श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

शोभायात्रा 22 सितंबर मंगलवार को दोपहर दो बजे श्री दुर्गा मंदिर कमेटी हॉल, के.पी. हॉस्पिटल, खटीक पाड़ा से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा तिकोनिया हनुमान मंदिर, घटिया चौराहा, फुलट्टी बाजार, फुव्वारा चौराहा, सिंधी बाजार और कालीबाड़ी होते हुए बाबा दुर्बलनाथ बगीची पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक सामाजिक समरसता का संदेश देती हुई झांकियां शामिल होगी।

शोभायात्रा संयोजक हेमंत खटीक चलनी वाले ने बताया कि संत शिरोमणि बाबा दुर्बलनाथ जी महाराज का जीवन समाज को सेवा, समरसता और सद्भाव का संदेश देता है। उनके जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को अपनी गौरवशाली संत परंपरा से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है और आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

अध्यक्ष शिव कुमार राजौरा ने बताया कि बाबा दुर्बलनाथ जी महाराज के 165वें जन्मोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर संत शिरोमणि के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने का आह्वान किया।

21 को भजन-कीर्तन, 23 को भंडारा

आयोजन के तहत 21 सितंबर सोमवार को रात आठ बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को दोपहर दो बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 सितंबर बुधवार को शाम चार बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जीतू बागड़ी, राजकुमार आसीवाल, शिव कुमार शिब्बे (बस वाले), खटीक लाखन सिंह चक, सुन्दर सिंह बिटोलिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मन आसीवाल, राकेश राजौरा, महामंत्री सुभाष चन्द राजौरा, सुमित धूते, संजय घूते, मंत्री मुल्कराज पलवार, लखमी चन्द राजोरा, सुरेश पलवार, धर्मवीर सिंह चक, देवीराम खितोलिया, तीरथ मल्होत्रा, चन्द्रपाल राजौरा गोपाल बस वाले, मीडिया प्रभारी सन्तोष चक खटीक, सत्यप्रकाश पलवार आदि मौजूद रहे।