September 13, 2026

अमेरिका में हरियाणवी युवक ने मर्डर कर सुसाइड किया: आरोप- 16 साल बड़ी युवती से शादी करना चाहता था, मना करने पर गोली मारी - Karnal News

8 सितंबर को करनाल के रोहित ने शालिनी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।-फाइल फोटो

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप हरियाणा के करनाल के रहने वाले 22 साल के युवक पर लगा। घटना के बाद युवक अपनी गाड़ी से फरार हो गया। पुलिस पीछा करते हुए उस तक पहुंची तो युवक भी गाड़ी

.

युवती की पहचान शालिनी ठाकुर (38) के तौर पर हुई है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वह कहां की रहने वाली है। करनाल का रोहित 2023 में एरिजोना के रास्ते (डंकी रूट) अमेरिका गया था। अमेरिकी बॉर्डर पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया।

मर्डर-सुसाइड की घटना 8 सितंबर की है। आरोप है कि रोहित शालिनी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। हालांकि, शालिनी के परिवार ने उम्र में 16 साल का अंतर होने की वजह से इनकार कर दिया था।

शालिनी ठाकुर आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थीं।-फाइल फोटो

शालिनी ठाकुर आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थीं।-फाइल फोटो

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • 8 सितंबर को गोली मारकर हत्या की: सुरक्षा एजेंसी सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, 8 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हाउ एवेन्यू स्थित एक शॉपिंग सेंटर में 38 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपी की गाड़ी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ ही देर में गाड़ी हाईवे-50 और हाउ एवेन्यू के पास मिल गई।
  • जनवरी 2025 से पीछा कर रहा था: पुलिस ने गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो युवक ने ब्रेक लगा दिए। पुलिस अधिकारी कार के पास पहुंचे तो अंदर रोहित मृत मिला। पुलिस के अनुसार, उसने खुद को गोली मार ली थी। जांच में सामने आया कि रोहित जनवरी 2025 से शालिनी को परेशान कर उसका पीछा कर रहा था। एक घटना में महिला की गाड़ी के हुड के नीचे एयरटैग (ट्रैकर) मिला था।
  • डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा: सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, दूसरी घटना में रोहित ने महिला की गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी और फिर उसका पीछा करते हुए उसके काम तक पहुंचा, ताकि मदद करने के बहाने उससे संपर्क कर सके। एक अन्य घटना में उसने महिला के अपार्टमेंट की डुप्लीकेट चाबी हासिल कर ली और उसके सोते समय घर में घुस गया।
  • पीछा न करने का कोर्ट ने ऑर्डर दिया: मई 2026 के बाद शालिनी ने पीछा करने को लेकर रोहित के खिलाफ कोर्ट से ऑर्डर ले लिए। 29 जुलाई को शालिनी ने पुलिस को शिकायत दी कि रोहित ने रोक आदेश का उल्लंघन करते हुए उसके घर के दरवाजे पर कुछ किराने का सामान छोड़ दिया।
शालिनी ठाकुर ने दो कुत्ते पाले हुए थे। इनमें एक का नाम मिस्टर ग्रे और दूसरे का ब्रूनो था।

शालिनी ठाकुर ने दो कुत्ते पाले हुए थे। इनमें एक का नाम मिस्टर ग्रे और दूसरे का ब्रूनो था।

एक साल से शालिनी का पीछा करने का आरोप

शालिनी की मां सुदेश कुमारी के अनुसार, शालिनी आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थीं। उनके पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। शालिनी उनकी इकलौती संतान थी। रोहित उसके काम की जगह पर डिलीवरी लेकर आता था। वह शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र के अंतर के कारण उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद रोहित नाराज हो गया और पीछा करना नहीं छोड़ा।

रोहित के पिता जुंडला अनाज मंडी में आढ़ती

रोहित करनाल के जुंडला का रहने वाला था। उसके पिता जुंडला अनाज मंडी में आढ़ती हैं। रोहित भी उनकी इकलौती संतान थी। वह 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। वह डोरडैश डिलीवरी का काम करता था।