July 12, 2026

रोहित चंदेल ने किया कुबूल, 16 साल की लड़की का किया पीछा, कोर्ट ने जेल भेजा

Rohit Chandel Stalked Minor Girl: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को लेकर खबर आई थी कि उन्हें नाबालिग लड़की का पीछा और पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है. उन्होंने नाबालिग लड़की का पीछा करने की बात कुबूल की है.

Rohit Chandel Stalked Minor Girl: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को लेकर खबर आई थी कि उन्हें नाबालिग लड़की का पीछा और पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है. उन्होंने नाबालिग लड़की का पीछा करने की बात कुबूल की है.

author-image

New Update

Rohit Chandel (2) (1)

Photograph: (therohitchandel/Instagram)

Rohit Chandel Stalked Minor Girl: टीवी एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) से जुड़े मामले में बड़ा  सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उस पर प्रेशर बनाने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. बता दें कि रोहित को उनको घर से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनसे पुलिस ने पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया था. पुलिस ने बताया था कि पूछताछ के दौरान रोहित ने इस बात से इनकार नहीं किया वह नाबालिग लड़की से मिलने जाता था. फिलहाल इस मामले की जांच कर रही हैं. 

रोहित चंदेल को कोर्ट ने भेजा जेल

रोहित ने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पांड्या स्टोर' जैसे टीवी कई सीरियल में काम किया है. उन्हें 10 जुलाई को नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रोहित पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घाटकोपर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है. 

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया ?

घाटकोपर पुलिस के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विट्ठल लक्ष्मण आरडेकर ने बताया कि उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया था. उन्होंने आगे कहा कि अब यह कोर्ट तय करेगा कि रोहित चंदेल को कितने समय तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा. वहीं, पुलिस कहना है कि अभी इस मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. 

रोहित से पूछताछ में क्या सामने आया?

पुलिस अधिकारी का कहना है कि रोहित चंदेल ने इस बात से इनकार नहीं किया वह नाबालिग लड़की से मिलने जाता था. उसने यह बात कुबूल की वह उससे मिलने जाता था. लड़की नाबालिग है और पहले उनके साथ काम कर चुकी है. लड़की का आरोप है कि रोहित उस पर प्रेशर बना रहा था. वह दहिसर का रहने वाला है और उससे घाटकोपर मिलने आता-जाता था. इसके आगे पुलिस ने बताया कि पीड़िता लड़की ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था लेकिन वह दूसरे नंबर से भी लगातार फोन करता रहा. लड़की के मना करने के बाद भी उसने कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की. 

कोर्ट की अगली सुनवाई पर नजर

फिलहाल रोहित चंदेल कोर्ट के कहने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया  है. वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयान, कॉल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी सबूतों की भी जांच कर रही है. इस मामले को लेकर अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है, ऐसे में आगे की कार्यवाही कोर्ट के आदेश के अनुसार ही होगी, ऐसे अब लोगों की कोर्ट की अगली सुनवाई पर नजर बनी हुई है. 

कौन हैं रोहित चंदेल

रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुके हैं. उन्होंने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पांड्या स्टोर' जैसे कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है. उन्होंने साल 2014-15 में टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. उन्होंने 'यम हैं हम' (Yam Hai Hum) और 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' जैसे सीरियल में जूनियर आर्टिस्ट का किरदार निभाया. हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान साल 2016 आए स्टार प्लस के सीरियल 'तमन्ना' (Tamanna) के जरिए मिली थी. वहीं, 'पांड्या स्टोर' सीरियल से वह घर-घर में पॉपुलर हुए थे. 

ये भी पढ़ें: 59 की उम्र में बेटे संग सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू,निभाएंगी ये रोल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म