September 2, 2026

दिल्ली-पंजाब से बिहार आने वाले ध्यान दें! त्योहार पर चलेंगी 150 बसें

Bihar-Delhi Bus Service on Diwali Chhath Puja: 150 बसों में से 76 बसें पटना पहुंच गई हैं. बिहार से ये सेवाएं पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया और मधुबनी जैसे प्रमुख जिलों से शुरू होंगी. पढ़िए काम की खबर.

Written By : अजीत कुमार, पटना |  Updated at : 02 Sep 2026 12:49 PM (IST)

Preferred Sources

Bihar 150 Buses Will Run During Festival Season Check Routes Delhi Punjab दिल्ली-पंजाब से बिहार आने वाले ध्यान दें! त्योहार पर चलेंगी 150 बसें

(प्रस्तुतिकरण के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर)

Source : एक्स

दिवाली-छठ में अभी वक्त है लेकिन ट्रेनों में टिकट के लिए हर बार की तरह अभी से ही दिक्कत होने लगी है. आने वाले महीनों में त्योहारों की भरमार है. ऐसे में बिहार से बाहर रहने वालों की टेंशन बढ़ गई है कि वे घर कैसे आएंगे. इसका ध्यान रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने प्रवासी बिहारियों, छात्रों और यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. 

निगम अन्य राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए करीब 150 अंतर्राज्यीय बसों का संचालन करेगा. इनमें डीलक्स एसी और नॉन एसी बसें शामिल हैं. ये त्योहारी बसें मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख रूटों पर संचालित होंगी.

आरामदायक सीटें, हर तरह की सुविधा

इन स्पेशल बसों की जानकारी बीते मंगलवार (01 सितंबर, 2026) को विभाग की ओर से दी गई है. 150 में से 76 बसें पटना पहुंच गई हैं. इसमें 73 नॉन-एसी और 3 एसी बसें हैं. इन बसों में हर तरह की सुविधा है. आरामदायक सीटें मिलेंगी. हर बस में 50 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी. पुशबैक सीटों के साथ सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं इसमें हैं. 

एसी बसों को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख अंतर्राज्यीय मार्गों पर चलाने की योजना है. इन बसों को टाटा मोटर्स कंपनी से लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत पर खरीदा गया है. 

इन रूट्स पर चलेंगी ये बसें

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और अन्य राज्यों में रहने वाले लाखों बिहारी त्योहारों के दौरान घर लौटने के लिए अक्सर ट्रेनों की भारी भीड़ और टिकट की कमी का सामना करते हैं. ये नई बसें उन्हें आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी. बिहार से ये सेवाएं पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया और मधुबनी जैसे प्रमुख जिलों से शुरू होंगी.

यह भी पढ़ें- पटना वालों सावधान! डेंगू से युवक की मौत, अगस्त में मिले 167 मरीज

रूट परमिट की स्थिति

बीते दिनों हरियाणा के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत जैसे शहरों के लिए बसें चलेंगी. उत्तर प्रदेश का पुराना बस रूट परमिट नवीनीकरण पूरा हो चुका है, जबकि दिल्ली के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है. पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ वार्ता जारी है.

जानकारी हो कि लगभग हर साल बिहार सरकार की ओर से स्पेशल बसों को चलाया जाता है ताकि बाहर रहने वाले बिहार के लोग त्योहार में घर आ सकें. इसी क्रम में फिर से इन बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More

Published at : 02 Sep 2026 12:43 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें