July 30, 2026

आखिर किस गेंदबाज से डरते हैं वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के स्टार खिलाड़ी के जवाब ने चौंकाया! VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. IPL 2026 में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई और जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. वैभव ने IPL 2026 के दौरान जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस समेत कई दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की. सभी के मन में सवाल है कि आखिर वैभव किस गेंदबाज से डरते हैं. अब इस सवाल का वैभव ने खुद जवाब दिया है.

क्या किसी गेंदबाज से डरते हैं वैभव सूर्यवंशी?

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से सवाल पूछा गया कि ‘एक गेंदबाज का नाम बताइए, जिनके खिलाफ आप बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करते.’ वैभव सूर्यवंशी ने अपने जवाब से चौंकाया. उन्होंने साफ कर दिया कि अभी वो किसी भी गेंदबाज से नहीं डरते हैं. उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, ‘अभी तक तो किसी के खिलाफ नहीं.’

---विज्ञापन---

From Vaibhav being starstruck the first time he met Ravindra Jadeja to the two becoming best friends in Pink. Only the IPL could write this story 💗😂 pic.twitter.com/7CA4Ze96sG

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 29, 2026

ये भी पढ़ें:- सिर्फ छक्के-चौके नहीं, पैसों की भी हुई बारिश! वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे से कमाए इतने रुपये

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू सीरीज कुछ खास नहीं रही. इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 रन बनाए. जिम्बाब्वे दौरे पर आखिर वैभव ने खुद को साबित किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 151 रन बनाए. उनका औसत 50.33 का रहा और उन्होंने 196.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. सूर्यवंशी ने इस दौरे पर दो अर्धशतक जड़े.

---विज्ञापन---

रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा मौका

वैभव सूर्यवंशी को अपने जबरदस्त प्रदर्शन के आधार पर दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में जगह मिली है. बिहार से ईस्ट जोन की टीम में जगह बनाने वाले वैभव एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया गया है. 15 साल के युवा बल्लेबाज ने वाइट बॉल क्रिकेट में खूब प्रभावित किया है और अब दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर वह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने की दावेदारी भी पेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को क्यों बनाया गया उपकप्तान? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

---विज्ञापन---