August 12, 2026

15 अगस्त को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट: SP ने ली सभी SHO की मीटिंग, बोले-कांवड़ यात्रा सफल रही, लेकिन हमें ढीला नहीं पड़ना - Panipat News

पानीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत SP ने सभी SHO और DSP की मीटिंग ली। - Dainik Bhaskar

पानीपत SP ने सभी SHO और DSP की मीटिंग ली।

आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पानीपत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। सफलतापूर्वक संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के तुरंत बाद SP भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियोंकी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। एसपी ने स्पष्ट लहजे में अधिकारियों को हिदायत दी कि कांवड़ ड्यूटी की सफलता के बाद किसी भी तरह की सुस्ती या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होना बेहद सराहनीय रहा, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पुलिस तंत्र ढीला पड़ जाए। पुलिस के लिए सालभर कोई न कोई बड़ा इवेंट या सुरक्षा चुनौती बनी ही रहती है। इसलिए पुलिसकर्मी कभी ढीले नहीं पड़ सकते। पुलिस का कर्तव्य और जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती।

मीटिंग के बाद कांफ्रेंस हाल से बाहर निकलते सभी डीएसपी एसएचओ।

मीटिंग के बाद कांफ्रेंस हाल से बाहर निकलते सभी डीएसपी एसएचओ।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम; होटल, सराय से लेकर सड़कों तक पहरा

  • होटल-धर्मशालाओं पर पैनी नजर: शहर के सभी होटलों, सराय, धर्मशालाओं और संदिग्ध ठिकानों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
  • सड़कों पर पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियां: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सड़कों पर गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।
  • नाकों की संख्या बढ़ी: थाना क्षेत्रों के दायरे के अनुसार 2 से 3 नए नाके लगाए गए हैं। आम दिनों की तुलना में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
  • संवेदनशील जगहों पर लाइटिंग और CCTV: अपराध की संभावना वाले इलाकों को चिन्हित कर संबंधित विभागों के सहयोग से लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह।

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

एसपी भूपेंद्र सिंह ने घोषणा की कि सालभर उत्कृष्ट, निष्ठावान और मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

DC ने भी मीटिंग कर दिए निर्देश

इधर, डीसी हरीश वशिष्ट ने कहा कि 15 अगस्त समारोह की सफलता सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। किसी भी कार्य को अंतिम समय तक लंबित न रखा जाए, बल्कि सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जाएं, ताकि मौके पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल का स्वयं निरीक्षण करें और वहां व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की कमी नजर आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मंच, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित समारोह से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुचारू होनी चाहिए।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत पुलिस ने 55 ट्रेस मोबाइल मालिकों को सौंपे: सालों बाद फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे; SP की अपील

    सालों बाद फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे; SP की अपील|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • समालखा में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा: विधायक मनमोहन भड़ाना ने किया शुभारंभ, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

    विधायक मनमोहन भड़ाना ने किया शुभारंभ, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत|समालखा,Samalkha - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 70% दिव्यांग महिला के 70 गज प्लॉट पर कब्जा: पानीपत में चालबाजों की 10 लाख में डील, फर्जी GPA; निर्माण करने पर खुलासा

    पानीपत में चालबाजों की 10 लाख में डील, फर्जी GPA; निर्माण करने पर खुलासा|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मतलौड़ा में निकाली हर घर तिरंगा अभियान यात्रा: मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया नेतृत्व, बोले- भाजपा सरकार ने दिया शहीदों को सम्मान

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया नेतृत्व, बोले- भाजपा सरकार ने दिया शहीदों को सम्मान|मतलौडा,Matlouda - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर