September 10, 2026

15 साल की 'सांवली-सलोनी' Rekha का पहला गाना, Mohammed Rafi ने दी कल्ट गीत को आवाज; झूमने पर करता है मजबूर - rekha frist song in bollywood was from the movie saawan bhadon starring with naveen nischol and sung by mohammed rafi

अभिनेत्री रेखा (Rekha Song) ने महज 15-16 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म 'सावन भादों' में अपना पहला गाना किया और ये गाना सुपरहिट हुआ।

15 साल की रेखा का जब आया पहला गाना

15 साल की रेखा का जब आया पहला गाना

HighLights

  1. सालों से सदाबहार बना है रेखा का पहला गाना

  2. हिंदी भी नहीं बोल पाती थीं रेखा

  3. मोहम्मद रफी ने इस कल्ट गीत को अपनी आवाज दी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में रेखा उन अभिनेत्रियों में जिन्होंने स्टारडम का हर दौर देखा है। कभी रेखा को फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों में लेने से नकार देते थे, क्योंकि उनके मुताबिक रेखा उतनी सुंदर नहीं थीं कि वो हीरोइन बनें।

लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि रेखा की खूबसूरती पर लोग मर मिटे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महज 16 साल की रेखा (Rekha First Song) ने जब अपना पहला गाना किया, तो उस गाने को भी खूब पसंद किया।

रेखा का पहला गाना

हिंदी सिनेमा में रेखा (Rekha Movies) की पहली फिल्म साल 1970 में आई और फिल्म का नाम था 'सावन भादों'। ये फिल्म जब आई तो फिल्म में रेखा लीड एक्ट्रेस में थीं और उस वक्त रेखा की उम्र महज 15-16 रही थी। रेखा को तब हिंदी अच्छे से नहीं आती थी। तमिल और तेलुगू रेखा अच्छे से बोल लेती थीं।

Rekha w

इसी फिल्म में रेखा का एक गाना था जो खूब हिट हुआ और गाने का नाम था "कान में झुमका, चाल में ठुमका" (Kaan Mein Jhumka Chaal Mein)। फिल्म के इस गाने में रेखा की उम्र साफ झलक रही है कि वो कितनी यंग हैं। गाने में रेखा के साथ फिल्म के लीड हीरो नवीन निश्चल थे।

गाने में नवीन निश्चल के डांस स्टेप्स ऐसे थे कि जिन्हें देख शायद आपके चेहरे पर हंसी आ जाए। हालांकि उस दौर में ऐसे स्टेप्स करना भी बहुत बड़ी बात थी।

Danr

सुपरहिट हुआ था गाना

इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने अपनी आवाज दी थी। गाने का संगीत सोनिक ओमी (Sonik Omi) ने तैयार किया था। वहीं इस गाने को वर्मा मलिक ने लिखा था।

इस गाने को रेखा और नवीन निश्चल (Naveen Nischol) के बीच में फिल्माया गया और इठलाती बलखाती रेखा की अदाओं ने फैंस के दिलों पर जादू किया और इस फिल्म के बाद रेखा सिनेमा का हिस्सा बन गईं। सालों से यह गाना आज भी खूब सुना जाता है और रेखा का ये पहली हिंदी फिल्म का गाना आज भी दर्शकों का फेवरेट है।  

फिल्म को लेकर कई किस्से हैं। एक किस्सा है कि फिल्म के लिए जब रेखा को साइन किया तो इसके बाद उन्हें हिंदी में डायलॉग्स बोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। शूटिंग के दौरान लिप-सिंक का इस्तेमाल तक किया गया। वहीं रेखा के करियर में गानों की बात करें तो उन्होंने कई आइकॉनिक गाने (Rekha Songs) दिए हैं, और वह गाने आज भी सदाबहार हैं।