September 26, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 KM की रफ्तार में पलटी कार, दिल्ली से बलिया जा रहे 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Updated: Sat, 26 Sep 2026 11:07 AM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 की रफ्तार में पलटी कार (फोटो-सोशल मीडिया AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही कार पलट गयी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. ये सभी लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे.

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों मृतक कार की पिछली सीट पर बैठे थे और हादसे के दौरान उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरे. हादसा डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ. कार सवार सभी लोग नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह कई पलटी खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

तीनों पीछे बैठे थे, कार से उछलकर खाई में गिरे

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे. इनमें पिछली सीट पर बैठे जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल हादसे की चपेट में आ गए. कार के कई बार पलटने के दौरान तीनों उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरे. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं कार चला रहे जसवंत और आगे की सीट पर बैठे चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

140 की रफ्तार में बिगड़ा कार का बैलेंस

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में नई दिल्ली से बलिया की ओर जा रही थी. बाजिदपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई. चालक जब तक वाहन को संभाल पाता, कार कई बार पलट चुकी थी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस हादसे की परिस्थितियों और तेज रफ्तार के कारणों की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की कार्रवाई भी की जा रही है.

दिल्ली से बलिया लौट रहे थे सभी

पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग नई दिल्ली से बलिया की ओर जा रहे थे. हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. एक ही कार में सफर कर रहे पांच लोगों में से तीन की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने से दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के पार्थिव शरीर का आज बलिया के टीडी कॉलेज में अंतिम दर्शन, शाम चार बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags