September 2, 2026

महेंद्रगढ़ में 14 साल बाद शुरू हुआ सब-डिपो: 50 बसों का संचालन शुरू, अब मिलेंगी लंबे रूट की बसें, 141 ड्राइवर-कंडक्टर की लगाई ड्यूटी - Mahendragarh News

महेंद्रगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खडी रोडवेज बसें। - Dainik Bhaskar

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खडी रोडवेज बसें।

महेंद्रगढ़ शहर में 14 वर्ष के बाद सब डिपो शुरू हो गया है। नारनौल डिपो की ओर से महेंद्रगढ़ सब डिपो में 50 बस भेज दी गई है। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन शुरू हो गया है।

एक सप्ताह में अन्य 30 बस भी महेंद्रगढ़ सब डिपो को मिल जाएंगी। इन बसों को पहले से निर्धारित रूट पर ही चलाया जाएगा। रोडवेज विभाग ने सब-डिपो के संचालन के लिए 50 बसें उपलब्ध कराई हैं, जिन पर महेंद्रगढ़ सब डिपो लिखा गया ह। इनमें 37 बड़ी और 13 मिनी बसों सहित अन्य बसें शामिल हैं।

वर्कशॉप में हो चुकी 15 कर्मचारयों की नियुक्ति

रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ वर्कशॉप में 45 कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इनमें 15 कर्मचारियों की नियुक्ति हो चुकी है। एक माह में अन्य 30 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाएंगी।

141 ड्राइवर-कंडक्टर की होगी नियुक्ति

महेंद्रगढ़ सब डिपो में 66 ड्राइवर और 75 कंडक्टर नियुक्ति की जाएंगी। इन नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से इन कर्मचारयों के रूट निर्धारित किए जा रहे है।

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस।

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस।

देर रात यात्रियों के लिए भी राहत

डिपो के शुरू होने से देर रात यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में शाम होते ही महेंद्रगढ़ शहर से अन्य शहरों की कनेक्विटी पूरी तरह से बंद हो जाती है।

महेंद्रगढ़ से मिलेगी लंबे रूटो की बस

डिपो शुरू होने से महेंद्रगढ़ से विभिन्न प्रमुख शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस सेवाओं का विस्तार होगा। अब यात्रियों को लंबे रूटो की बस मिलनी शुरू हो जाएगी। ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन बढ़ेगा।

पहले भी बसों पर लिखा जा चुका है सब डिपो

वर्ष 2019 में पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के महेंद्रगढ़ दौरे के दौरान कुछ बसों पर सब डिपो लिखा गया था। लेकिन अगले दिन ही सब डिपो शब्द को साफ कर दिया गया था।

जरूरत अनुसार बढ़ाई जाएंगी बसों की संख्या

इस संबंध में बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिश ने बताया कि डिपो के संचालन को चरणबद्ध तरीके से और मजबूत किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • लव मैरिज करने वाले कपल की घर में लाश मिली: सोनीपत में पति ने फांसी लगाई हुई थी, पत्नी बेड के पास पड़ी मिली

    सोनीपत में पति ने फांसी लगाई हुई थी, पत्नी बेड के पास पड़ी मिली|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महेंद्रगढ़ में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार: रामपुरा की पहाड़ियों से पकड़ा, फरार साथियों की तलाश कर रही पुलिस

    रामपुरा की पहाड़ियों से पकड़ा, फरार साथियों की तलाश कर रही पुलिस|महेंद्रगढ़,Mahendragarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा-रामकृष्ण परमहंस के गुरु के डेरे में मर्डर: कमरे में जाने पर महंत ने जंजीरों से बांधा, बाल उखाड़े; अनुयायियों का हंगामा

    कमरे में जाने पर महंत ने जंजीरों से बांधा, बाल उखाड़े; अनुयायियों का हंगामा|कैथल,Kaithal - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेल्समैन के बिस्तर में घुसा सबसे जहरीला सांप, VIDEO: फतेहाबाद में पीठ से टकराया तो खुली आंखें, काउंटर पर चढ़कर जान बचाई

    0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर