July 30, 2026

चॉल में काटे दिन, 14 की उम्र में किया स्ट्रगल, 'बालिका वधू' में झेला अपमान, जानें मुसाफिर कैफे की महिमा मकवाना की कहानी

Mahima Makwana Struggle to Success Story: महिमा मकवाना इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज मुसाफिर कैफे को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें प्रीति के किरदार में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. महिमा ने अपनी लाइफ में कई परेशानियों का सामना किया. आइए उनकी स्ट्रगल और सक्सेस स्टोरी के बारे में जानते हैं.

Mahima Makwana Struggle to Success Story: महिमा मकवाना इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज मुसाफिर कैफे को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें प्रीति के किरदार में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. महिमा ने अपनी लाइफ में कई परेशानियों का सामना किया. आइए उनकी स्ट्रगल और सक्सेस स्टोरी के बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

mahima makwana

Photograph: (mahima_makwana/Instagram)

Mahima Makwana Struggle to Success Story: महिमा मकवाना (Mahima Makwana) इन दिनों वेब सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) की सक्सेस का लुत्फ उठा रही हैं. इस सीरीज में उनके किरदार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. उन्होंने इस सीरीज में प्रीति नाम की लड़की रोल अदा किया, यह किरदरा सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं बल्कि महिमा के लिए बहुत खास है. उन्होंने बताया कि इस किरदार ने उन्हें खुद को स्वीकार करना और प्यार करना सीखाया था. इन दिनों महिमा अपने इसी किरदार को लेकर चर्चा में है. कई लोग महिमा को इस किरदार की वजह से जान रहे होंगे लेकिन उन्होंने बालिका वधू से लेकर कुमकुम भाग्य समेत कई शानदार सीरियल में काम कर रखा है. उनके लिए यह सफर तय करना आसान नहीं रहा. उन्होंने अपने शुरुआती दिन चॉल में गुजारे, 14 साल की उम्र में ऑडिशन देने शुरू किए. फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल किया. इसके बाद ही उन्हें आज इतनी बड़ी सक्सेस मिली है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मुसाफिर कैफे के अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं महिमा

मुसाफिर कैफ के प्रीति के किरदार को लेकर महिमा मकवाना ने कहा कि जब उन्होंने इस सीरीस की स्क्रिप्ट पढ़ी, उसी टाइम उन्हें लगा कि वह इस किरदार को निभाना चाहती हैं. उनका इस किरदार को लेकर कहना है कि स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद उन्हें लगा कि वह प्रीति बनना चाहती हैं. वह बहुत इस्पिरेशनल है. इतना ही नहीं वो सोलो ट्रैवल करती है और अपने आपपास के लोगों को अपनापन महसूर कराती है. वह बहुत इमोशनली इंटेलिजेंट भी है. अगर रियल लाइफ में कोई प्रीति जैसी लड़की मिले तो वह उसे दोस्त जरूर बनाना चाहेंगी क्योंकि वह एक ऐसी इंसान है जो आपको रास्ता दिखाएगी औ यह महसूस कराएगी कि आप अकेले नहीं हैं.  

मां ने किया एक्टिंग करने के लिए प्रेरित

महिमा मकवाना ने साल 2021 में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह पांच महीने की थी, उनके पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद उनकी फैमिली ने कई परेशानियों का सामना किया. उनकी मां एक्ट्रेस बनना थी लेकिन बन नहीं पाई. जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. 

चॉल में काटे दिन

महिमा मकवाना का कहना था कि बचपन में उनकी एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी. स्कूल से आने के बाद वह बस से ऑडिशन देने जाती थीं. उन्होंने बताया था. उस समय उनकी उम्र महज 9 साल की थी. जब उन्होंने काम पाने के लिए ऑडिशन देना शुरू किया था. उन्होंने बताया कि पैसों की कमी के कारण उनका बचपना बाकी बच्चों की तरह नहीं बीता था. वह चॉल में रहती थीं और कई बार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे. एक दिन उनकी मां ने उनसे कहा था कि वह इस दुनिया से जाने से पहले अपना घर खरीदना चाहती हैं. यही बात उनके लिए प्रेरण बनी थी. 

14 साल की उम्र में खरीदा अपना घर

उन्होंने बताया था कि उन्होंने 14 साल की उम्र में खुद का घर खरीद लिया था. उन्हें साल 2012 में जीटीवी के शो सपने सुहाने लड़कपन से बड़ी पहचान मिली. इस शो की सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी मां का घर खरीदना का सपना पूरा किया था. उनका मीरा रोड़ पर घर है और उन्होंने अपनी पहली कार भी खरीदी थी. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह सफलता अपना बचपन खोकर चुकानी पड़ी थी. 

बालिका वधू में झेला अपमान

महिमा मकवाना का बालिका वधू सीरियल सबसे शुरुआती प्रोजेक्ट्स में से एक था. इससे पहले भी उन्होंने कई छोटे किरदार निभाए. उनके मुताबिक, उस दौरान उन्होंने कई मुश्किल हालात क सामना किया था. उन्होंने बताया कि बालिका वधू में काम करने के दौरान उन्हें कई बार तय रकम नहीं मिलती थी. उन्होंने ने बताया था, अगर उन्हें 10 रुपये देने का वादा किया जाता था तो बाद में उन्हें सिर्फ 2 रुपये मिलते थे. महिमा मकवाना ने अपनी लाइफ में कई तरीके की मुश्किलों का सामना किया. हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने बालिका वधू के बाद कई अच्छे सीरियल में काम किया और अपनी पहचान बनाई. इसके अलावा वह कई तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: 'वो बात नहीं है', माहिरा शर्मा के Rana Ji 2.0 पर आया ममता कुलकर्णी का रिएक्शन, कह डाली ऐसी बात