विज्ञापन
सार
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 138 जजों का तबादला किया है। NEET-UG पेपर लीक मामलों की सुनवाई अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता करेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Delhi High Court Judge Transfer: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निचली अदालतों में तैनात कुल 138 जजों का तबादला कर दिया है। हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के जजों को NIA स्पेशल कोर्ट में भेजा गया है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET पेपर लीक से जुड़े मुकदमों की सुनवाई के लिए बनी स्पेशल कोर्ट की जिम्मेदारी अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता को सौंपी है।
अजय गुप्ता को मिली पेपर लीक केस की जिम्मेदारी
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार अजय गुप्ता को NEET पेपर लीक मामलों की समर्पित अदालत की जिम्मदारी दी गई है। अब अजय गुप्ता सुनवाई की कमान संभालेंगे। सभी संबंधित जजों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का निर्वहन करने के आदेश दिए गए है।
राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जजों की नियुक्ति
बताया जा रहा है कि इस सबसे बड़े तबादले का उद्देश्य स्पेशल कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई के कार्यों में तेजी लाना है। साथ ही न्यायिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके बेहतर न्यायिक व्यवस्था बनाना है। इस बड़े फेरबदल के साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जज नियुक्त किए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोध और संवेदनशील मामलों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में 13 नए जजों की बहाली की है।
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें- दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात महसूस हुए 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानिए क्यों बार-बार हिलती है राजधानी
विशेष NIA कोर्ट से 6 जजों का तबादला
अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए ये सभी जज UAPA, NIA, NDPS और मकोका जैसे मामलों की सुनवाई करेंगे। दूसरे जिला अदालतों के विशेष NIA कोर्ट से 6 जजों का तबादला राउज एवेन्यू स्थित नए स्पेशल एक्सक्लूसिव एनआईए कोर्ट में किया गया है। इन 6 जजों के नाम है- अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल और पुलस्त्य प्रमाचल। सभी जज 4 अगस्त से कार्य शुरू करेंगे। मकोका और NDPS कोर्ट को अब कई जिलों से शिफ्ट कर राउज एवेन्यू में स्थापित कर दिया गया है।
