September 30, 2026

1300 करोड़ी 'वाराणसी' की कब तक चलेगी शूटिंग? मेकर्स ने दी ये जानकारी

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने इसकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन को लेकर अपडेट शेयर किया है.

Written By : संदीप मेहरा |  Updated at : 30 Sep 2026 03:30 PM (IST)

Preferred Sources

mahesh babu priyanka chopra varanasi producer shares shooting update 1300 करोड़ी 'वाराणसी' की कब तक चलेगी शूटिंग? मेकर्स ने दी ये जानकारी

'वाराणसी' की शूटिंग पर अपडेट

Source : Instagram

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्म 'वाराणसी' के जरिए स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ये साल 2027 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्ट फिल्मों के डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं. फिल्म अपनी शूटंग के अंतिम पड़ाव में है. अब इसके प्रोड्यूसर एवं राजामौली के बेटे एस.एस. कार्तिकेय ने फिल्म की शूटिंग पर अपडेट देते हुए बताया है कि इसकी शूटिंग कब तक चलेगी?

कब तक चलेगी 'वाराणसी' की शूटिंग?

एस.एस. कार्तिकेय ने अपनी एक अन्य फिल्म के एक इवेंट में वाराणसी को लेकर बात करते हुए हाल ही में खुलासा किया. उन्होंने कहा, 'शूटिंग पूरी होने में अब बस चार से पांच दिन बाकी है.' वहीं आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शूटिंग के साथ-साथ चल रहा है जो जनवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?

वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी नाम का किरदार निभा रही हैं. वहीं महेश बाबू इस एक्शन एडवेंचर मूवी में रूद्र नाम के रोल में नजर आएंगे. दोनों स्टार्स के साथ अहम रोल में मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे. 

बता दें कि ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक साबित होगी. इसका बजट 1300 करोड़ रुपये तक है. इसे काफी भव्यता के साथ बनाया जा रहा है. मेकर्स ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

8 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका

वाराणसी में प्रियंका एक अलग और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं. वो अपने हिस्से की  शूटिंग पूरी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस को इसके लिए 30 करोड़ रुपये की भारी भरक फीस मिल रही है. बता दें कि वाराणसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी हो रही है. वो आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं. साल 2019 में रिलीज हुई इस मूवी में उनके साथ फरहान अख्तर, रोहित सराफ, जायरा वसीम और मानस मित्तल जैसे कलाकार थे. इसका डायरेक्शन शोनाली बोस ने किया था.

ये भी पढ़ें: फिरोज खान ने ठुकराई थी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हेरा फेरी', संजय गुप्ता ने बताई वजह

और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More

Published at : 30 Sep 2026 03:26 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola