August 12, 2026

13 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश की वजह से क्या कल होगा अवकाश, IMD का ताजा अपडेट

Aug 12, 2026 09:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

13 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें स्कूल छुट्टी पर सरकार और जिला प्रशासन का ताजा अपडेट।

School Holiday Updates 13 August 2026

क्या 13 अगस्त को आपके शहर में बंद रहेंगे स्कूल?

देश भर के कई राज्यों में मानसून इस समय पूरी रफ्तार में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, सड़कों पर जलभराव और सड़कों की बदहाल स्थिति को देखते हुए छात्र और उनके माता-पिता यह जानना चाहते हैं कि क्या कल 13 अगस्त 2026 को स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं।

यदि आप भी 13 अगस्त को स्कूल बंद रहने या खुलने को लेकर असमंजस में हैं, तो आपको बता दें कि केंद्र या राज्य सरकारों की ओर से पूरे देश या पूरे राज्य के लिए किसी एक समान अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। छुट्टियां पूरी तरह से स्थानीय मौसम की स्थिति और जिला स्तर पर दिए गए आदेशों पर निर्भर करेंगी।

राजस्थान और पंजाब का मौसम अपडेट

राजस्थान में स्थिति: राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर और भरतपुर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले भी इन जिलों में अत्यधिक बारिश के समय जिला कलेक्टरों ने एहतियातन स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। हालांकि, 13 अगस्त को लेकर पूरे राज्य में सामूहिक छुट्टी नहीं है, छात्र अपने संबंधित जिले के डीएम (DM) या स्कूल के आधिकारिक मैसेज के आधार पर ही कोई फैसला लें।

पंजाब में हाल-चाल: पंजाब के कई इलाकों में भी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पंजाब प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी है।

दिल्ली-NCR, यूपी और अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में भी बारिश का सिलसिला जारी है। केवल बारिश होने का मतलब छुट्टी नहीं होता है। हालांकि, जिन निचले इलाकों में भारी जलभराव, नदियों-नालों के उफान या फिर आवाजाही में ज्यादा परेशानी हो रही है, वहां स्थानीय जिला प्रशासन 13 अगस्त को स्कूल बंद रखने के दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

कर्नाटक में 13 अगस्त को बंद का असर

मौसम के अलावा दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में 13 अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी 'कर्नाटक बंद' का आह्वान किया गया है। कावेरी जल विवाद और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की मांग को लेकर कन्नड़ संगठनों ने यह बंद बुलाया है। हालांकि स्कूल, अस्पताल और बैंक जैसी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से खुली रखने की बात कही गई है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन बाधित रहने के कारण कई प्राइवेट व सरकारी स्कूल सुरक्षा कारणों से लोकल लेवल पर छुट्टी या ऑनलाइन क्लासेस की घोषणा कर रहे हैं।

छात्रों के लिए सलाह

किसी भी सोशल मीडिया अफवाह पर भरोसा न करें और बिना आधिकारिक पुष्टि के स्कूल की छुट्टी न करें। केवल अपने जिले के जिलाधिकारी (DM) या शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश को ही मानें। अपने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड या स्कूल द्वारा भेजे गए एसएमएस (SMS) पर नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें