September 8, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल : 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए  - Haribhoomi

स्कूल शिक्षा विभाग ने 13 प्राचार्य स्तर के अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया है। बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, जांजगीर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई।

Mahanadi Bhawan

महानदी भवन

  • Published: 08 Sep 2026, 08:24 PM IST
  • Last Updated: 08 Sep 2026, 08:24 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर बड़ा स्थानांतरण आदेश जारी किया है। 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर के 13 शासकीय सेवकों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों और संभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले
आदेश के तहत ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा से हटाकर सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा बनाया गया है। जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एल.पी. डहीरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली बनाया गया है। डॉ. मोहन लाल पटेल को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

खैरागढ़, बिलासपुर और बलौदाबाजार में भी नई जिम्मेदारी
उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। संदीप कुमार पाडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में शिव कुमार शास गेंदले को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)