October 8, 2026

पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन: 13 अक्टूबर लास्ट डेट, जानें कहां कर सकते हैं नॉमिनेशन - Barmer News

बाड़मेर जिले में 37 जिला परिषद सदस्यों और 10 पंचायत समिति के 158 पंचायत समिति सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 13 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 7 पंचायत समिति के 111 पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन प्रक्रि

.

जिला परिषद सदस्यों के नामांकन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पंचायत समितिवार उपखंड और पंचायत समितियों में जमा होंगे।

बाड़मेर में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। इसी के साथ 20 नवंबर को एक साथ रिजल्ट आएगा।

पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पंचायत समितिवार यहां होगें जमा

पंचायत समितिरिटर्निंग अधिकारीसहायक रिटर्निंग अधिकारीसहायक रिटर्निंग अधिकारीकहां जमा होंगे
गडरारोडउपखण्ड अधिकारीतहसीलदार गडरारोडजोता रामउपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, गडरारोड
रामसरउपखण्ड अधिकारीतहसीलदार रामसरतनसिंह भाटीउपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, रामसर
चौहटनउपखण्ड अधिकारीबाल विकास परियोजना अधिकारीहरखारामउपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, चौहटन
धनाऊतहसीलदार धनाऊनायब तहसीलदार धनाऊप्रेम प्रकाशतहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, धनाऊ
लीलसरतहसीलदार चौहटननायब तहसीलदार लीलसररणछोड़दास सोनीग्राम पंचायत भवन, लीलसर
सेड़वाउपखण्ड अधिकारीनायब तहसीलदार सेड़वादेदा राम बामनियाउपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, सेड़वा
फागलियातहसीलदार सेड़वानायब तहसीलदार फागलियामहेन्द्र राजपुरोहितपंचायत समिति, फागलिया
बायतुउपखण्ड अधिकारीतहसीलदार बायतुशम्भू सिंहउपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट, बायतु
मांगतातहसीलदार बाड़मेरनायब तहसीलदार बाड़मेरवी. के. भारद्वाजग्राम पंचायत, मांगता
आड़ेलतहसीलदार नोखड़ानायब तहसीलदार नोखड़ादिनेश कुमारपंचायत समिति, आड़ेल

पहले चरण में 10 पंचायत समतियों में चुनाव

पंचायत समिति का नामनामांकन जमा करने का स्थान
बायतु पंचायत समितिएसडीएम ऑफिस, बायतु
आडेल पंचायत समितिपंचायत समिति ऑफिस, आडेल
मांगता पंचायत समितिग्राम पंचायत, मांगता
गडरारोड पंचायत समितिएसडीएम ऑफिस, गडरारोड
रामसर पंचायत समितिएसडीएम ऑफिस, रामसर
चौहटन पंचायत समितिएसडीएम ऑफिस, चौहटन
लीलसर पंचायत समितिग्राम पंचायत, लीलसर
धनाऊ पंचायत समितितहसील ऑफिस, धनाऊ
सेड़वा पंचायत समितिएसडीएम ऑफिस, सेड़वा
फागलिया पंचायत समितिपंचायत समिति, फागलिया

14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दावेदार अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को चिह्न आवंटित किए जाएंगे।