September 17, 2026

'मिर्जापुर द मूवी' ने 13वें दिन 'भूत बंगला' के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन

'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में दूसरे हफ्ते के वीकडेज में थोड़ी मंदी देखी जा रही है. वहीं रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया हैय

Written By : निशा शर्मा |  Updated at : 17 Sep 2026 09:02 AM (IST)

Preferred Sources

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13 Pankaj Tripathi film Thirteenth Day Beat Bhooth Bangla 'मिर्जापुर द मूवी' ने 13वें दिन 'भूत बंगला' के उड़ाए परखच्चे, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

'मिर्जापुर द मूवी' ने 13वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Source : Instagram

'मिर्जापुर द मूवी' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी इस क्राइम थ्रिलर का डंका बज रहा है और ये वीकडेज में भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. इसी के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

'मिर्जापुर द मूवी' ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
अली फजलल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक साबित हुई है. पहले हफ्ते में शानदार परफॉर्म करने के बाद, दूसरे वीकेंड पर भी इसने तहलका मचाया हालांकि दूसरे सोमवार से इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस प अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 9.50 करोड़ कमाए. वहीं 9वें दिन फिलम ने 13.50 करोड़ और 10वें दिन 13.25 करोड़ की कमाई की.. 11वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ कमाए और 12वें दिन का कलेक्शन भी 5.50 करोड़ रुपये ही रहा.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 'मिर्जापुर द मूवी' ने 3.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 198 करोड़ रुपये हो गई है.

साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
199.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने 'भूत बंगला' (199.23 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फइल्म बन गई है. हालांकि अब इसके 'हनुमान अंश' (231.13 करोड़ रुपये) की कमाई तक पहुंचने की संभावना कम है, क्योंकि डिवोशनल ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.

ये हैं 2026 की टॉप 10 सबसे बॉलीवुड फ़िल्में (नेट कलेक्शन)

  • धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़ रुपये
  • हनुमान अंश – 231.13 करोड़ रुपये
  • मिर्जापुर द मूवी – 199.45 करोड़ रुपये (13 दिन)
  • भूत बंगला – 199.23 करोड़ रुपये
  • धमाल 4 – 177.92 करोड़ रुपये
  • आवारापन 2 – 156.12 करोड़ रुपये
  • वेलकम टू द जंगल – 137.93 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 – 104.53 करोड़ रुपये
  • ओ'रोमियो – 83.35 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:-अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई

'मिर्जापुर द मूवी' के बारे में
'मिर्जापुर द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इस फ़िल्म में रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे नए कलाकार शामिल हुए हैं, जो मिर्ज़ापुर की हलचल का हिस्सा बने हैं. वहीं पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, शीबा चड्ढा श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, कुलभूषण खरबंदा सहित कई कलाकारों ने फिल्म में कमबैक किया है.

ये भी पढ़ें-25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के 'मन्नत' का मेंटेनेंस और बिजली खर्च

Published at : 17 Sep 2026 06:59 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola