MP Weather 21 July 2026: मध्यप्रदेश पर मानसून एक बार फिर से मेहरबान हो गया है।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 32 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम से हल्की बरसात दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा जबलपुर के मझौली में 124.4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, अगले 12 से 16 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल के 16 जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि मालवा-निमाड़ और मध्यांचल के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
सात जिलों में चार इंच तक बारिश होने का अनुमान
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ अगले पांच दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में करीब चार इंच तक बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी।
इस सीजन में मप्र में अब तक 14 प्रतिशत कम बारिश
1 जून से 21 जुलाई 2026 तक के इस सीजन में अब औसत से 14% कम बारिश दर्ज की गई है। इसमें पूर्वी मप्र औसत से 18% तो पश्चिमी मप्र औसत से 11% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
जानें अगले पांच कहां-कैसा रहेगा मौसम
21 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- गुना, श्योपुरकलां, सतना, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- राजगढ़, बैतूल, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, कटनी, मंडला, दमोह, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/21/21-july-2026-mp-map-2026-07-21-18-05-48.jpeg)
22 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- गुना, शिवपुरी, डिंडोरी, सागर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- बड़वानी, धार, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/21/22-july-2026-mp-map-2026-07-21-18-05-48.jpeg)
23 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 24 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- धार, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/21/23-july-2026-mp-map-2026-07-21-18-05-48.jpeg)
24 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 25 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- सीहोर, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, रीवा, मऊगंज, छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/21/24-july-2026-mp-map-2026-07-21-18-05-48.jpeg)
25 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे से 26 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक।
- धार, रतलाम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/21/25-july-2026-mp-map-2026-07-21-18-05-48.jpeg)