September 12, 2026

फुल टैंक पर बिना रुके 1200 KM चलेगी यह कार, टेस्टिंग के दौरान भारत में हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च

Sep 12, 2026 11:58 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बीवाईडी भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी 'सील यू' (Seal U) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है।

byd seal u spotted testing on indian roads

बीवाईडी सील यू टेस्टिंग भारत

BYD Seal U DM-i

केवल

₹58,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

बीवाईडी भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी 'सील यू' (Seal U) को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है। इससे इसके जल्द लॉन्च होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी की प्लानिंग इसे साल 2026 के अंत तक भारतीय मार्केट में उतारने की है। ग्लोबल मार्केट में सील यू को 'सीलायन 6' के नाम से भी जाना जाता है। इस 5-सीटर क्षमता वाली इस प्रीमियम एसयूवी की लंबाई लगभग महिंद्रा XEV 9e के बराबर है। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

यह कार बीवाईडी की खास DM-i सुपर प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें 18.3kWh की ब्लेड बैटरी, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं। साधारण हाइब्रिड कारों से अलग, इस प्लग-इन हाइब्रिड कार को नॉर्मल ईवी की तरह घर पर भी चार्ज किया जा सकता है। कम दूरी के सफर के लिए यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार की तरह चलती है। जबकि लंबी दूरी के लिए पेट्रोल इंजन काम में आ जाता है। इससे रोजाना के इस्तेमाल में पेट्रोल की भारी बचत होती है।

byd seal u testing

1200 किमी का मिलेगा रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के दावों के मुताबिक यह एसयूवी एक बार फुल टैंक और फुल चार्ज पर 1,200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। इसके अलावा, ग्लोबल वर्जन में यह कार सिर्फ बैटरी पर करीब 126 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका मतलब है कि आप शहर के अंदर बिना एक बूंद पेट्रोल खर्च किए रोजाना का सफर पूरा कर सकते हैं। इसके इंटरनेशनल ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) मॉडल में लगभग 319bhp की पावर और 550Nm का टॉर्क मिलता है। यह इसे केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

सेफ्टी भी है दमदार

फीचर्स के मामले में भी यह एसयूवी किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं। बता दें कि V2L फीचर्स की मदद से कार की बैटरी से आप बाहरी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को भी पावर दे सकते हैं।

सफलता कीमत पर डिपेंड

भारतीय ऑटो मार्केट में बीवाईडी सील यू की सफलता पूरी तरह से इसकी कीमत पर निर्भर करेगी। यह कार नॉर्मल हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक कारों के ठीक बीच में अपनी जगह बनाती है। यदि बीवाईडी इसे भारत में ही असेंबल करके एक सही और आक्रामक कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन और किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है। जो लोग रेंज खत्म होने के डर के बिना इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए यह कार एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है।