July 30, 2026

बजाज ऑटो ने दी बड़ी खुशखबरी, 12 अगस्त को लॉन्च होगी नई Pulsar, मिलेंगे नए मॉडर्न फीचर

Jul 30, 2026 04:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बजाज पल्सर फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी 12 अगस्त को नई पल्सर लॉन्च करने वाली है। बजाज ने कन्फर्म किया है कि आने वाले महीनों में 125cc से 160cc सेगमेंट के बीच 10 नए और बड़े अपडेट वाले पल्सर मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

Bajaj Pulsar

बजाज पल्सर

Bajaj Pulsar 150

केवल

₹1,447/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

नई पल्सर (Pulsar) का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। बजाज ऑटो 12 अगस्त को नई पल्सर मोटरसाइकिल को लॉन्च करने वाला है। यह लॉन्च कंपनी के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसी के साथ पल्सर ब्रैंड की 25वीं सालगिरह का जश्न भी शुरू होगा। बजाज ने कन्फर्म किया है कि आने वाले महीनों में 125cc से 160cc सेगमेंट के बीच 10 नए और बड़े अपडेट वाले पल्सर मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

PURE EV eTryst 350

₹ 1.5 लाख

PURE EV ETrance Neo

₹ 79,699 - 1.06 लाख

TVS iQube

₹ 1.15 - 1.71 लाख

Okaya EV Ferrato Disruptor

₹ 1.55 लाख

सबसे पहले लॉन्च होगी ये वाली पल्सर

रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त को नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर 160 की एंट्री होने की काफी ज्यादा संभावना है। हालांकि, कंपनी अपडेटेड पल्सर N160 या फिर नई पल्सर 125 भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल बजाज ने मॉडल का नाम अभी ऑफिशियल नहीं किया है।

Bajaj Pulsar 150

Hero Glamour

Hero Glamour XTEC

Hero Passion Plus

Hero Splendor Plus XTEC

नए प्लेटफॉर्म और मोनोशॉक सस्पेंशन की उम्मीद

आने वाली पल्सर को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसमें नया चेसिस, अपडेटेड इंजन, नए साइकिल पार्ट्स और पहले से ज्यादा आधुनिक फीचर लिस्ट मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर की जगह सेंटर-माउंटेड रियर मोनोशॉक सस्पेंशन हो सकता है। इससे बाइक की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

डिजाइन होगा पहले से ज्यादा स्पोर्टी, फीचर भी धांसू

नई पल्सर में कंपनी इसकी पहचान बने मस्कुलर फ्यूल टैंक और दमदार स्टांस को बरकरार रखेगी। हालांकि, बाइक में शार्प बॉडी पैनल, नया टैंक श्राउड, नए साइड पैनल और ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम होगा। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दिए प्रोटोटाइप भी बड़े बदलावों की ओर इशारा कर चुके हैं। नई पल्सर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ दूसरे कनेक्टेड फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक पल्सर लाने की भी तैयारी

बजाज ने यह भी कनफर्म किया है कि कंपनी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अगले फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च करेगी। शुरुआत में इसे एक्सपोर्ट मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद भारतीय बाजार में इसकी एंट्री होगी। इसके अलावा नई पल्सर 125 पर भी काम चल रहा है। अगर यह मॉडल समय पर तैयार नहीं हो पाता, तो कंपनी नई पल्सर N160 को और बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है। आने वाले महीनों में बजाज की पल्सर लाइनअप में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे 125cc से 160cc सेगमेंट में कॉम्पिटिशन और भी तेज होने वाला है।