August 26, 2026

12 Jyotirlinga: सोमनाथ से घृष्णेश्वर तक, जानें भगवान शिव के 12 दिव्य धामों की पूरी कहानी

रीता राय सागर

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

गुजरात के प्रभास पाटण में स्थित सोमनाथ को भगवान शिव का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। मान्यता है कि चंद्रदेव ने यहां शिव की आराधना की थी।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दक्षिणमुखी है। यहां होने वाली भस्म आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

आंध्र प्रदेश के श्रीशैल पर्वत पर स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त उपासना का प्रमुख तीर्थ है।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ओंकार पर्वत पर है। इसे आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है। इसे प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के नासिक के पास ब्रह्मगिरि पर्वत पर स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अपनी विशेष त्रिदेव स्वरूप मान्यता के लिए प्रसिद्ध है।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

गुजरात के द्वारका क्षेत्र में स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के नागों के स्वामी स्वरूप से जुड़ा माना जाता है। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र है।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भगवान शिव के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है। सावन के महीने में यहां विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिलता है।

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान राम ने यहां शिवलिंग की पूजा की थी।

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा तट के पास स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध तीर्थों में से एक है। मान्यता है कि काशी स्वयं भगवान शिव को प्रिय है।

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

उत्तराखंड के हिमालय में स्थित केदारनाथ भगवान शिव के प्रमुख धामों में शामिल है। कठिन पर्वतीय यात्रा के बावजूद यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के वेरुल, यानी एलोरा के पास स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम माना जाता है। यह ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं के बेहद करीब स्थित है।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग | Image Source- Pinterest

International Dog Day 2026: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Swipe Up