September 8, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए 553 पदों पर निकली भर्ती, ग्रुप-सी वैकेंसी के लिए अभी करें अप्लाई

Sep 08, 2026 08:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क-रजिस्ट्रार सहित ग्रुप-सी के 553 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए 553 पदों पर निकली भर्ती, ग्रुप-सी वैकेंसी के लिए अभी करें अप्लाई

उत्तराखंड ग्रुप-सी पद भर्ती 2026

UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में इंटरमीडिएट स्तर (ग्रुप-C) के 553 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क-रजिस्ट्रार, कंप्यूटर ऑपरेटर और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म 7 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों से कोई गलती हो जाती है, तो उनके लिए 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित करवाई जाना प्रस्तावित है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की हो। पदों की आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा और एमएस ऑफिस की बेसिक नॉलेज होनी अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष पदानुसार तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए अनारक्षित (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) और दिव्यांग (Divyang) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है। राज्य के अनाथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Group C Inter Level Recruitment 2026' वाले ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

Hindi Newsकरियर न्यूज़12वीं पास के लिए 553 पदों पर निकली भर्ती, ग्रुप-सी वैकेंसी के लिए करें अप्लाई

See Less