शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी 12वीं की छात्रा: गोरखपुर में 3 घंटे ऊपर बैठी रही; बोली- बॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी, दूर किया तो मर जाउंगी - Gorakhpur News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Gorakhpur
Gorakhpur News | Girl Climbs Mobile Tower Demanding Marriage With Boyfriend
10 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गोरखपुर में सोमवार सुबह 12वीं की छात्रा बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सुबह करीब 5 बजे उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उतरी।
छात्रा का कहना था कि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं, जबकि वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है। उसने मांग पूरी नहीं होने पर टॉवर से कूदने की धमकी भी दी। सूचना पर पुलिस और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे।
करीब 3 घंटे तक उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई। पुलिस और परिवार के लोगों के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरी, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है।
2 तस्वीरें देखिए….
छात्रा बॉयफ्रेंड से शादी न होने पर नाराज थी, इसीलिए टॉवर पर चढ़ गई।
3 घंटे तक पुलिसकर्मी और अन्य लोग छात्रा को नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।
घरवाले दूसरी जगह तय कर रहे थे शादी
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर में करीब 100 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर लगा है। सोमवार सुबह 19 साल की एक छात्रा इसी टॉवर पर चढ़ गई। टहलने निकले लोगों ने छात्रा को टॉवर पर चढ़ा देखा। उन्होंने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
लोगों ने टॉवर पर चढ़ने का कारण पूछा। इस पर छात्रा ने बताया कि मेरा पास के गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध है। मैं उसी से शादी करना चाहती हूं, लेकिन घरवाले मेरी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और परिजनों ने समझाया
सूचना मिलने पर पुलिस टीम और छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। वह बार-बार कह रही थी कि अगर बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो मैं कूदकर जान दे दूंगी।
पुलिस टीम ने उसे आश्वासन दिया कि नीचे आ जाओ तुम्हारी शादी बॉयफ्रेंड से ही कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद छात्रा नीचे उतर आई। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।
प्रेम संबंध की जानकारी के बाद तय की थी दूसरी शादी
पूछताछ में पता चला कि छात्रा का पास के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर छात्रा टॉवर पर चढ़ गई थी।
करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस की मदद से छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
----------------------
ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ की वांटेड मॉडल दिल्ली फरार, करीबी हिरासत में:कारोबारी की हत्या में आरोपी श्रद्धा दुबे का पति से तलाक, एक बेटा भी है
लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को श्रद्धा के 2-3 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर….
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
जूतम-पैजार कराने वाले अजय राय बागी बनेंगे: दिव्या मैडम का विधायकी के लिए अनुष्ठान; मातम में BJP नेताओं के चालान पर बवाल1:43
कॉपी लिंक
शेयर
काली सरकार 22 साल से बाबा बनकर छिपा था: झांसी में दिव्य दरबार लगाता, बीमारियां ठीक करने का दावा करता; एक शिकायत से खुली पोल
1:21
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एनालिसिस
ओवैसी के टारगेट पर पूर्वांचल की 37 सीटें: 2022 में बिना तैयारी लड़े तो आजमगढ़ में 3% वोट मिले; क्या सपा को नुकसान होगा2:06
कॉपी लिंक
शेयर
मंडे मेगा स्टोरी
नेहरू की सिफारिश पर बने थे पहले CEC: शेषन से परेशान लालू बोले- ये पागल सांड; ज्ञानेश कुमार से पिछले चुनाव आयुक्तों के किस्से3:58