August 16, 2026

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में निकली 1174 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और फीस

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC), जबलपुर ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्तियां राज्य के अलग-अलग जिला न्यायालयों और हाई कोर्ट में की जाएंगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

ग्रेजुएशन जरूरी

असिस्टेंट ग्रेड-3 पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा, जैसे DCA, PGDCA या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की अच्छी नॉलेज भी होनी चाहिए. मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित CPT/CPCT या मान्य टाइपिंग सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है.

एज लिमिट

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. SC, ST, OBC, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में पांच साल तक की छूट दी जाएगी.

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी और मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस करीब 777.02 रुपये है. वहीं मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को करीब 577.02 रुपये का भुगतान करना होगा.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवार 17 अगस्त से MP हाई कोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं. इसके बाद Recruitment/Result सेक्शन में Assistant Grade-3 Recruitment 2026 लिंक खोलें. फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें, फीस जमा करें और आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button