July 23, 2026

115 विद्यालयों-महाविद्यालयों के 8762 स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन संवाद: महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा की जानकारी दी - rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में पुलिस की ओर से राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम हुए।

.

कार्यक्रम में 115 विद्यालयों और महाविद्यालयों के 8762 स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन संवाद किया गया। साथ ही, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा की जानकारी दी

बैठक में महिला एवं बाल विकास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, परिवहन, राजीविका, श्रम विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एसपी हेमंत कलाल ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) के निर्देशानुसार 1 से 29 जुलाई तक चल रहे अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों के स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित की गई।

नवाचारों पर विस्तार से चर्चा

बैठक में पोक्सो एक्ट, शी-बॉक्स, पॉक्सो ई-बॉक्स कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, गिग वर्कर्स के सत्यापन, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को राजकॉप ऐप, महिला हेल्पलाइन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी भी दी गई।

8762 छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध प्रकोष्ठ) बंशीलाल के पर्यवेक्षण में जिले के 115 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 8762 छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुए

इसके अलावा कांकरोली थाना क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिले के सभी पुलिस वृतों एवं थाना स्तर पर सीएलजी बैठक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी और अन्य सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों के माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।