July 13, 2026

1100 पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग के खाते में 7.59 अरब: दोबारा बैलेंस चेक किया तो रुपए गायब, 10 मिनट में अमीर होने का सपना टूटा - Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के थतिया सिहो गांव निवासी कामेश्वर मिश्र उर्फ 'घूमकर' रविवार 1100 रुपए की वृद्धावस्था पेंशन निकालने गांव के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे। बैंक खाते में अचानक 7 अरब 59 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपए का बैलेंस दिखाई देने लगा।

कुछ मिनटों के लिए पूरा ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) और आसपास के लोग हैरान रह गए। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद दोबारा बैलेंस चेक करने पर खाते में सामान्य राशि दिखाई दी और पलभर में अरबपति बनने का सपना टूट गया।

मुजफ्फरपुर के कामेश्वर मिश्र के खाते में अरबों रुपए बैलैंस दिखे।

मुजफ्फरपुर के कामेश्वर मिश्र के खाते में अरबों रुपए बैलैंस दिखे।

बुजुर्ग को लगा, अब सारी आर्थिक परेशानी दूर हो गई

स्वभाव से कवि माने जाने वाले कामेश्वर मिश्र के मन में भी कुछ देर के लिए उम्मीद की किरण जग गई। उन्हें लगा कि शायद अब जीवनभर की आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। सीएसपी संचालक ने जब दोबारा बैलेंस चेक किया तो खाते में सामान्य राशि दिखाई दी। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि यह बैंकिंग सिस्टम या सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी थी।

घटना की जानकारी गांव में फैल गई। देखते ही देखते ग्राहक सेवा केंद्र पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर एक साधारण बुजुर्ग के खाते में अरबों रुपए कैसे आ गए। हालांकि बाद में तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आने पर लोगों की उत्सुकता भी शांत हो गई।

नवादा की रेखा देवी के खाते में भी 7 अरब से ज्यादा रुपए आए।

नवादा की रेखा देवी के खाते में भी 7 अरब से ज्यादा रुपए आए।

नावादा में विधवा पेशन लेने पहुंची थी रेखा

वहीं, दो दिन पहले बिहार पेंशन दिवस के अवसर पर नवादा में वार्ड संख्या 28 की निवासी विधवा पेंशनधारी रेखा देवी भी उस समय हैरान रह गईं, जब उन्होंने अपने बैंक खाते से 1100 रुपए की पेंशन राशि निकालने के बाद बैलेंस चेक किया। उनके खाते में 740 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक की राशि दिखाई दे रही थी।

जानकारी के अनुसार, रेखा देवी हर महीने की तरह अपनी विधवा पेंशन की राशि निकालने बैंक पहुंची थीं। पेंशन निकालने के बाद जब उन्होंने खाते का शेष बैलेंस देखा तो उसमें अरबों रुपए की राशि दर्ज थी। यह खबर देखते ही देखते आसपास के लोगों तक पहुंच गई और बड़ी संख्या में लोग इस घटना की चर्चा करने लगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • नेपाल में बारिश से कोसी उफनाई, तटबंधों की निगरानी बढ़ी: रक्सौल में सड़क पर भरा 2 फीट पानी; आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    रक्सौल में सड़क पर भरा 2 फीट पानी; आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ब्लैक सूट..काले चश्मे में विंबलडन देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी: बोले- जो सामने मिला, पहनकर आ गया; युवराज ने कहा- वो भारतीय क्रिकेट का एडवांस्ड वर्जन

    बोले- जो सामने मिला, पहनकर आ गया; युवराज ने कहा- वो भारतीय क्रिकेट का एडवांस्ड वर्जन|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    नामांकन के बाद तेजप्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार: पुलिस देखते ही भागने लगीं; BJP कैंडिडेट के साथ खड़े नहीं दिखे सम्राट; PK ने भरा पर्चा

    पुलिस देखते ही भागने लगीं; BJP कैंडिडेट के साथ खड़े नहीं दिखे सम्राट; PK ने भरा पर्चा|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर