September 26, 2026

रामपाल के आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म: पिता का शिकायत से इनकार, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसिलिंग के बाद सेवादार पर FIR - Sonipat News

भास्कर एक्सक्लूसिव

रामपाल के आश्रम में 11 साल के बच्चे से कुकर्म:पिता का शिकायत से इनकार, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसिलिंग के बाद सेवादार पर FIR

सोनीपत36 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में रामपाल के सतलोक आश्रम में आए एक सेवादार पर 11 साल के बच्चे से कुकर्म के आरोप में केस दर्ज हुआ है। बच्चा भी अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से सेवा करने के लिए आश्रम आया था। घटना 23 सितंबर की है। घटना के बाद आश्रम से ही किसी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) तक पहुंचा। हालांकि, बच्चे के परिवार ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद CWC चेयरमैन अनीता शर्मा की शिकायत पर 24 सितंबर को बरोदा थाने में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 25 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने बरोदा थाना SHO अशोक से बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास आश्रम से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

रामपाल 10 अप्रैल 2026 को जमानत मिलने के बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से बाहर आया था। वह करीब 11 साल 4 महीने जेल में रहा। उस पर देशद्रोह का केस चल रहा है।

रामपाल 10 अप्रैल 2026 को जमानत मिलने के बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से बाहर आया था। वह करीब 11 साल 4 महीने जेल में रहा। उस पर देशद्रोह का केस चल रहा है।

पहले जानिए CW अध्यक्ष और बच्चे के पिता ने क्या कहा…

बच्चे को काउंसिलिंग के लिए ले गई CWC

CWC अध्यक्ष अनीता शर्मा ने शिकायत में बताया कि 23 सितंबर को धनाना गांव स्थित सतलोक आश्रम में 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बच्चा अपने पिता के साथ मिला। इसके बाद बच्चे और उसके पिता को सपना बाल कुंज, खानपुर कलां ले जाया गया। वहां बच्चे की काउंसलिंग की गई। इसके बाद जांच के लिए बच्चे को खानपुर PGI ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

पिता ने मेडिकल कराने से इनकार किया

24 सितंबर को बच्चे के पिता के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ 19 सितंबर की शाम सेवा के लिए सतलोक आश्रम आया था। 22 और 23 सितंबर की रात आश्रम के ही एक सेवादार ने कांसडी गांव निवासी सचिन के खिलाफ डायल-112 पर बच्चे से कुकर्म की शिकायत दी। पुलिस के पहुंचने के बाद वह अपने बेटे के साथ खानपुर PGI गया। वहां काउंसलिंग करने वाली महिला ने बच्चे से कुछ जानकारी ली। पिता ने बच्चे का मेडिकल कराने से मना कर दिया।

CWC ने कहा- मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जानकारी देंगे

CWC अध्यक्ष अनीता शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया, 'इस केस को मेंबर शिवप्रसाद ने डील किया है। FIR मेरी शिकायत पर ही दर्ज होती है। दो दिन से स्टेट की टीम विजिट पर आई हुई थी और मैं उसमें व्यस्त थी।

वहीं, CWC मेंबर शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस केस के बारे में कुछ बता पाएंगे। फिलहाल मामला अंडर प्रोसेस है।

जब उनसे पूछा गया कि पुलिस से CCTV फुटेज ली गई है या नहीं, तो उन्होंने कहा, “अंडर प्रोसेस है।” इसके अलावा उन्होंने ज्यादा बातें बताने से इनकार कर दिया।

आश्रम की तरफ से आरोपों पर नहीं मिला जवाब

सतलोक आश्रम का पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने आश्रम में मीडिया का काम देखने वाले कृष्ण को कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद रामपाल के बेटे मनोज को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर आरोपों पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।

.

खबरें और भी हैं...

  • सोनीपत में कला एवं नृत्य कार्यशाला का समापन: छात्राओं को हिंदी नाटक, हरियाणवी नृत्य का प्रशिक्षण मिला; गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि रहे

    छात्राओं को हिंदी नाटक, हरियाणवी नृत्य का प्रशिक्षण मिला; गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि रहे|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोहाना में मंत्री अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को परोसा भोजन: मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर चर्चा, बोले- जनता के बीच रहना ही सेवा

    मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर चर्चा, बोले- जनता के बीच रहना ही सेवा|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में डिलीवरी बॉय ने मोबाइल छीना: पीछा करने पर बाइक-मोबाइल छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा; बोला- किश्त भरनी थी

    पीछा करने पर बाइक-मोबाइल छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा; बोला- किश्त भरनी थी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग से लूट का खुलासा: 4 लुटेरे गिरफ्तार; बंदूकनुमा वस्तु दिखाकर लूटे थे ₹5 हजार और मोबाइल

    0:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर