September 9, 2026

सोनीपत जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को: पहली बार EVM से डाले जाएंगे वोट; उसी दिन परिणाम घोषित होगा - Sonipat News

सोनीपत10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत के चुनाव 11 सितंबर EVM के माध्यम से कराए जाएंगे। - Dainik Bhaskar

जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत के चुनाव 11 सितंबर EVM के माध्यम से कराए जाएंगे।

सोनीपत में जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत के चुनाव 11 सितंबर को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेम सिंह अत्री, एडवोकेट ने बताया कि मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू किया जाएगा। चुनाव समिति ने सभी पात्र अधिवक्ता मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे मतदाता।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे मतदाता।

पहचान पत्र दिखाना जरूरी

मतदान करने पहुंचने वाले प्रत्येक पात्र अधिवक्ता को अपनी पहचान के लिए मूल वैध पहचान-पत्र प्रस्तुत करना होगा। चुनाव समिति के अनुसार इनमें बार काउंसिल आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में से कोई एक पहचान-पत्र स्वीकार किया जाएगा।

EVM से मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम

चुनाव में मतदान EVM के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद EVM से प्राप्त मतों के आधार पर मतगणना और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव समिति के अनुसार 11 सितंबर को ही मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

जारी किया गया पत्र।

जारी किया गया पत्र।

उम्मीदवारों की बैठक 10 सितंबर को

चुनाव प्रक्रिया से पहले सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की एक आवश्यक बैठक 10 सितंबर को सुबह 11 बजे बार ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनीपत में आयोजित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचने का अनुरोध किया है।

नियमों का पालन करने की अपील

चुनाव समिति ने सभी उम्मीदवारों और मतदाताओं से चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेम सिंह अत्री ने अधिवक्ता मतदाताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में समिति का सहयोग करने का आह्वान किया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • सोनीपत जिमखाना क्लब विवाद में अंतरिम रोक याचिका खारिज: साझेदारों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई; एलएलपी समझौते और पुराने दस्तावेजों को आधार बनाया

    साझेदारों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई; एलएलपी समझौते और पुराने दस्तावेजों को आधार बनाया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'आधार कार्ड से हुई कंकाल की पहचान': सोनीपत में 40 दिन पहले दोस्तों ने मर्डर किया, ₹18 हजार चोरी का शक में गला काटा

    सोनीपत में 40 दिन पहले दोस्तों ने मर्डर किया, ₹18 हजार चोरी का शक में गला काटा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में FSL विशेषज्ञों ने अपराध सुलझाने के तरीके बताए: लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों को फोरेंसिक तकनीकें बताई; वैज्ञानिक सबूतों का महत्व बताया

    लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों को फोरेंसिक तकनीकें बताई; वैज्ञानिक सबूतों का महत्व बताया|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों को सौंपने की तैयारी: केंद्रीय जल मंत्रालय सचिव ने ली मीटिंग, सोनीपत जिला परिषद CEO ने दिए दिशा निर्देश

    केंद्रीय जल मंत्रालय सचिव ने ली मीटिंग, सोनीपत जिला परिषद CEO ने दिए दिशा निर्देश|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर