
चीन में 11 हजार से ज्यादा वायरस मिले हैं. (Photo- Getty)
साल 2019 में चीन के वुहान लैब में कोरोना वायरस की खोज हुई थी. इस वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया. इस वायरस की चपेट में आने से पूरी दुनिया में 71 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. करोड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे. करीब एक साल तक इस वायरस का खौफ लोगों में देखा जा रहा था. अब 4 साल बाद चीन में 11 हजार 700 वायरस के होने का पता चला है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन में समु्द्र के नीचे इन वायरसों के होने के बारे में जानकारी है. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि ये वायरस खतरनाक नहीं हैं. इससे आम नागरिकों पर कोई असर नहीं होगा.
चीन में ये वायरस कहां मिले हैं?
चीन का एक शोध दल पॉलीमेटैलिक नोड्यूल प्रांत में समुद्र के नीचे मेटल के बारे में खोज कर रहा था. वहां पर उसे मेटल के बारे में तो जानकारी मिल गई, लेकिन साथ ही पता चला कि यहां पर काफी ज्यादा वायरस भी हैं.
शोध दल ने इस वायरस पर जब काम करना शुरू किया तो पता चला कि इसमें कई ऐसे वायरस हैं, जो मानव शरीर के बैक्टेरिया को पूरी तरह से खत्म कर सकता है.
चीनी शोध दल के मुताबिक जिन वायरसों के बारे में उन्हें पता चला है कि वे सभी एक दूसरे से वंशानुगत रूप से जुड़े हैं. यानी सभी लगभग एक तरह के ही हैं.
रिपोर्ट में कहा गया कि ये वायरस समुद्र में पाए जाने वाले मेटल से ज्यादा भारी यानी वजनदार हैं. वायरस की पूंछ की संरचना सिरिंज की तरह बैक्टीरिया में आनुवंशिक सामग्री इंजेक्ट कर सकती है.
यह वायरस इंसानों के लिए खतरनाक है?
शोध दल का कहना है कि फिलहाल इस वायरस से इंसानों को कोई खतरा नहीं है. हालांकि, इस वायरस की चपेट में आने से बैक्टेरिया खत्म हो सकता है. यह इंसान के लिए चिंताजनक है.
नेचर पत्रिका के मुताबिक सभी वायरस के बारे में डिटेल में अध्ययन करने की जरूरत है. क्योंकि, ये वायरस आने वाले समय में खतरनाक भी हो सकते हैं. चीन को इसके बारे में डिटेल जानकारी प्रकाशित करनी चाहिए.
दिलचस्प बात है कि वुहान लैब से जब कोरोना वायरस लीक हुआ था, तब भी चीन उसे खतरनाक नहीं बता रहा था. यह वायरस कौडोविरिसेट्स वर्ग से ताल्लुकात रखता है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More