- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Badaun
- Bilsi
- Budaun Murder Case: Accused Arrested After 11 Years | Latest News
नईम | बिल्सी59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बदायूं में 2015 में हुए बहुचर्चित हत्या कांड के आरोपी चाचा को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में अपने 20 वर्षीय भतीजे की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना के बाद वह फरार हो गया था। लंबे समय तक पंजाब व दिल्ली में छिपकर रह रहा था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे हैदलपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र का है।

चाचा शाकिर भतीजे की हत्या के बाद 11 साल तक फरार रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
उलैया गांव में अली मोहम्मद पुत्र अलादीन अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी नगीना बेगम और पांच बच्चे थे। चौथे नंबर के बेटे मुश्ताक की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अली मोहम्मद का छोटा भाई शाकिर अंसारी भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहता था।
मुश्ताक ने घर में एक पालतू कुत्ता रखा था। कुत्ता अक्सर शाकिर के घर चला जाता था। एक दिन शाकिर ने डंडे से कुत्ते को पीट दिया। कुत्ते की चीख सुनकर मुश्ताक मौके पर पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर शाकिर ने तमंचे से मुश्ताक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुश्ताक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मां ने सुनाई घटना की आपबीती
मृतक की मां नगीना बेगम ने बताया, "मेरे बच्चे कुत्ते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान मेरे देवर ने मेरे बेटे को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मेरे बेटे की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी थी, जिसे बाद में उसकी पत्नी अपने साथ लेकर चली गई।"

मां बोली- मेरे बेटे की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी थी, जिसे बाद में उसकी पत्नी अपने साथ लेकर चली गई।
हत्या के बाद परिवार ने छोड़ा गांव
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी शाकिर फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी के परिवार ने भी अपना घर बेच दिया और गांव छोड़कर कहीं और रहने चला गया। लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पंजाब और दिल्ली में छिपा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार, शाकिर करीब 11 वर्षों तक पंजाब और दिल्ली में छिपकर रह रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस की पांच टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।
मंगलवार को शाकिर अपने एक रिश्तेदार से मिलने हैदलपुर गांव आया था। मुखबिर की सूचना पर बिल्सी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संबंधित कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
11 वर्षों से फरार चल था आरोपी

शादी के 1 साल बाद चाचा शाकिर ने भतीजे मुश्ताक की गोली मारकर हत्या कर दी।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शाकिर अंसारी 11 वर्षों से फरार चल रहा था। उसे हैदलपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
………..
विराट-अनुष्का हाथ थामकर प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए।
प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर…
.