July 19, 2026

लॉर्ड्स वनडे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर क्यों हुए जसप्रीत बुमराह? कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर बताई असली वजह

Why Jasprit Bumrah Not playing In Lords ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जहां भारत पहले गेंदबाजी करेगा. मगर, आपको ये जानकर झटका लगेगा कि सीरीज डिसाइडर मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. टॉस पर खुद कप्तान शुभमन गिल ने इसके पीछे की वजह के बारे में बताया है.

जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेल रहे निर्णायक मुकाबला?

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. टॉस पर कप्तान शुभमन गिल ने खुलासा किया कि वह तीसरा वनडे नहीं खेल रहे हैं. उन्हें घुटने में चोट है, जिसकी वजह से वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि बुमराह की इंजरी कितनी गंभीर है और वह कब तक रिकवर हो सकेंगे.

टॉस पर कप्तान गिल ने कहा, "हमने तीन बदलाव किए हैं. बुमराह नहीं खेल रहे हैं, घुटने की चोट के कारण वे उपलब्ध नहीं हैं. वाशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं. दुबे भी नहीं खेल रहे हैं. केएल सिंह, प्रिंस यादव और अर्शदीप टीम में वापस आए हैं."

Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 3️⃣rd ODI 🙌

Jasprit Bumrah had an impact injury on his left knee while fielding in the second ODI in Cardiff. He was not available for selection for the third ODI due to reactive swelling in his left knee.

Updates ▶️… pic.twitter.com/RJdchL62hv

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

इस सीरीज में कैसा रहा बुमराह का प्रदर्शन?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 9 ओवर फेंके थे, जिसमें 31 रन देकर 1 विकेट झटका था. फिर दूसरे मुकाबले में बुमराह ने 10 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें 45 रन देकर 1 विकेट निकाला. हालांकि, अब भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि जसप्रीत जल्द से जल्द फिट होकर एक्शन में वापसी कर सकें. बताते चलें, भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के बाद सीधे सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी.

400वां मैच खेलने उतरे रोहित शर्मा-विराट कोहली

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

लॉर्ड्स वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. रोहित और विराट का ये 400वां इंटरनेशनल मैच है. ये भारत के लिए एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहली जोड़ी बन गई है. इस मामले में रो-को ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की 391 मैचों की साझेदारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया था. वहीं, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने का रिकॉर्ड अभी भी श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 550 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले साथ खेले.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर डेट और टाइम