July 13, 2026

सुविधाएं तो हैं नहीं, किस बात का इतना टैक्स…: वार्ड-11 में न सड़क बनी, न पानी मिल रहा; लोग बोले-पता नहीं नालियों का निकास कहां है - Gorakhpur News

नालियां तो बना दी गईं, लेकिन उनका निकास कहां है, यह किसी को नहीं पता। आखिर नगर निगम किस बात का इतना टैक्स लेता है, सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता…। यह नाराजगी वार्ड-11 बड़गो के निवासियों की है। 2023 में गोरखपुर नगर निगम में शामिल हुए इस वार्ड को आ

.

दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में वार्ड-11 बड़गो की बदहाली सामने आई। मौर्या टोला में जाम नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, उसी रास्ते से रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरने को मजबूर हैं। रानीबाग में टूटी सड़कें और जलभराव लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। कई इलाकों में झाड़ियों और नरकट के बीच हैंडपंप व सार्वजनिक शौचालय तक छिप गए हैं।

दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चल रहा है। इस कड़ी में वार्ड-11 का जायजा लिया गया…

वार्ड के कई मोहल्लों की नालियां आज तक मुख्य नाले से नहीं जुड़ सकीं, जिससे गंदा पानी गलियों में भरा मिला। रानीबाग की टूटी सड़क पर हर समय जलभराव की स्थिति रही और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे फैली नरकट और झाड़ियां इतनी घनी हैं कि उनके बीच हैंडपंप और सार्वजनिक शौचालय तक छिप गए हैं।

पहले ये नजारा देखिए…

मोहल्ले की नालियां अभी तक सड़क के मेन नाले से नहीं कनेक्ट हो पाई हैं। नालियों की जलनिकासी भी ठीक नहीं है। इसकी वजह से रास्तों पर गंदा पानी भरता है।

मोहल्ले की नालियां अभी तक सड़क के मेन नाले से नहीं कनेक्ट हो पाई हैं। नालियों की जलनिकासी भी ठीक नहीं है। इसकी वजह से रास्तों पर गंदा पानी भरता है।

यह दृश्य रानीबाग की मुख्य रोड का है। जलनिकासी व्यवस्था ठीक न होने की वजह से यहां अक्सर पानी भर जाता है।

यह दृश्य रानीबाग की मुख्य रोड का है। जलनिकासी व्यवस्था ठीक न होने की वजह से यहां अक्सर पानी भर जाता है।

नरकट और झाड़ियों में कीड़े मकौड़े पनप रहे हैं। लंबे समय से सफाई न होने की वजह से इन्हीं झाड़ियों में हैंडपंप और सार्वजनिक शौचालय भी छिप गया है।

नरकट और झाड़ियों में कीड़े मकौड़े पनप रहे हैं। लंबे समय से सफाई न होने की वजह से इन्हीं झाड़ियों में हैंडपंप और सार्वजनिक शौचालय भी छिप गया है।

जाम नालियां और जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

वार्ड के कई इलाकों में नालियां या तो बनी ही नहीं हैं, और जहां बनी हैं, वे मुख्य नाले से नहीं जुड़ी हैं। इसका नतीजा यह है कि नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहता है और बारिश में पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है। बंधे के नीचे बसे इलाकों और रानीबाग में यह समस्या सबसे अधिक देखने को मिली।

वार्ड की बड़ी समस्याएं

पेयजल आपूर्ति का अभाव: कई मोहल्लों तक नगर निगम का पानी आज भी नहीं पहुंचा।

जलभराव और टूटी सड़कें: बंधे के नीचे के इलाकों में बारिश और नालियों का पानी सड़क पर जमा रहता है।

जाम नालियां: अधिकांश नालियां मुख्य नाले से नहीं जुड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है।

नरकट और झाड़ियां: सड़क किनारे फैली झाड़ियों में सांप निकलते हैं और सार्वजनिक सुविधाएं छिप गई हैं।

स्ट्रीट लाइट की कमी: कई इलाकों में रात के समय अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

गर निगम में शामिल, लेकिन पानी की सप्लाई आज भी अधूरी

परिसीमन के बाद नगर निगम में शामिल हुए वार्ड के कई मोहल्लों तक आज भी पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंची है। कई स्थानों पर पानी का कनेक्शन तो दिया गया, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई। मजबूरी में लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं या पड़ोसियों के भरोसे हैं।

मौर्या टोला में नरकट और सांप का खतरा

मौर्या टोला में सड़क किनारे फैली नरकट और झाड़ियों से लोगों में डर बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां अक्सर सांप निकलते हैं। झाड़ियों के बीच सार्वजनिक हैंडपंप और महिलाओं के लिए बना शौचालय तक दिखाई नहीं देता। रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने से यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है।

  • हेल्पलाइन नंबर. नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1533 (टोल फ्री) व 8010709390 जारी किया है। इस पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • अपने वार्ड की कवरेज और समस्याओं की जानकारी देने के लिए वॉट्सएप नंबर 7237026754 पर मैसेज कीजिए।

--------------

ये खबर भी पढ़िए…

पानी में दुर्गंध, हवा में बदबू… जिंदगी नरक हो गई:वार्ड-63 में आबादी के बीच बनाया कूड़ा डंपिंग केंद्र, लोग बोले- बदबू कर रही बेहाल

गोरखपुर का वार्ड-63 जगन्नाथपुर नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है। मोहल्ले के बीच कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया गया है। लोग बदबू, मक्खी-मच्छर और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। नाले जाम हैं। सड़कों पर जलभराव है। घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। छुट्टा पशुओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। करीब 25 हजार आबादी वाला यह वार्ड मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है, जबकि जिम्मेदार केवल योजनाएं गिना रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

--------------

ये खबर भी पढ़िए…

नलों का दूषित पानी दांत कर रहा पीले: गोरखपुर के वार्ड-24 के कई हिस्सों में 5 साल से सूखी पाइपलाइन, सड़कें लबालब

सड़कें चमकती हैं, लेकिन नालियां उफना रही हैं। पाइपलाइन बिछी है, लेकिन पानी नहीं आता। जहां आ रहा है वहां पीला और दूषित है। लोगों ने बताया कि इसको पीने से दांत भी पीले हो रहे हैं। बारिश हो या न हो, गलियों में गंदा पानी बहता रहता है। यही तस्वीर है गोरखपुर के वार्ड-24 मत्स्येन्द्र नगर की। खास बात यह है कि लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से आने वालों का शहर में वेलकम इसी वार्ड से होता है। पूरी खबर पढ़ें…