क्रिकेट
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Aug 17, 2026, 03:45 PM IST
श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की जोड़ी ने गॉल में साझेदारी का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस जोड़ी ने 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जो इसी मैदान पर चांदीमल और थिरीमाने के बीच बना था।
![]()
भारत और श्रीलंका (साभार-X)
भारत की पहली पारी का जवाब देते हुए श्रीलंका की ओर से छठे विकेट के लिए सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की जोड़ी ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। पारी के 58वें ओवर में डिकवेला ने जैसे ही प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ा, दोनों ने छठे विकेट के लिए 11 साल पुराना 125 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है और वो भी तब जब श्रीलंका ने अपने शुरुआती टॉप-5 बल्लेबाज 100 रन के भीतर गंवा दिए थे।
टूटा 2015 का रिकॉर्ड
इससे पहले 100 रन के भीतर 5 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की ओर से छठे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी 2015 में दिनेश चांदीमल और लहिरू थिरीमाने के बीच हुआ था। इस मुकाबले को श्रीलंका ने 63 रन से अपने नाम किया था। यह साझेदारी भी इसी मैदान पर हुई थी। इतना ही नहीं केवल दूसरी बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ यह कारनामा किया है जब 100 रन के भीतर 5 विकेट खोने के बाद उसने छठे विकेट के लिए 100 से ज्यादा पन की साझेदारी की है।
मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 462 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 167 रन, केएल राहुल ने 81 रन जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। पहली पारी के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। उसने 90 रन के स्कोर पर अपने टॉप-5 बल्लेबाजों को खो दिया था। लेकिन उसके बाद सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146(213) की साझेदारी कर श्रीलंका को संभाल लिया। छठे विकेट के तौर पर निरोशन डिकवेला 80 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। भारत की तरफ से मानव सुथार ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।
![]()
समीर कुमार ठाकुरauthor
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article