July 13, 2026

पानीपत में 1033 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार: कैंटर में लेकर जा रहा था; फैब्रिक कंडीशनर की पेटियों के नीचे छिपा रखा था - Panipat News

पानीपत34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
समालखा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नशा तस्कर। - Dainik Bhaskar

समालखा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नशा तस्कर।

पानीपत की समालखा थाना पुलिस ने GT रोड पर अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सीक्रेट इनपुट के आधार पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कैंटर से 1033 किलो 970 ग्राम डोडा चूरा (पोस्त चूरा) बरामद किया है।

शातिर तस्कर ने नशे की इस भारी खेप को फैब्रिक कंडीशनर की पेटियों के नीचे बेहद चालाकी से छिपा रखा था। पुलिस ने नशीले पदार्थ और कैंटर को कब्जे में लेकर पंजाब के होशियारपुर निवासी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पर पुलिस ने लगाया था नाका

समालखा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए जीटी रोड पर पट्टी कल्याणा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से आ रहा एक कैंटर ड्राइवर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर पंजाब की ओर जाने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जीटी रोड पर भोड़वाल माजरी के पास फोरलेन पर मजबूत नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की।

पानीपत पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

पानीपत पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

तलाशी में 601 पेटियों के नीचे छिपे थे 51 कट्टे

नाकाबंदी के कुछ देर बाद ही दिल्ली की ओर से आता हुआ एक संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर जब ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान नीतिश कौशल निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में बताई। कानूनी प्रक्रिया (NDPS एक्ट) का पालन करते हुए पुलिस ने आरोपी को राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी लेने का विकल्प दिया।

इसके बाद समालखा के डीएसपी मुकेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की मौजूदगी में जब कैंटर की गहनता से तलाशी ली गई, तो ऊपर फैब्रिक कंडीशनर की 601 पेटियां लदी हुई मिलीं। जब पुलिस ने इन पेटियों को हटवाया, तो उनके नीचे छिपाकर रखे गए 51 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए, जिनमें डोडा-चूरा भरा हुआ था।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, वीडियोग्राफी भी करवाई

पुलिस ने वजन तोलने के बाद नशीले पदार्थ की पूरी खेप और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर को तुरंत सील कर अपने कब्जे में ले लिया। साक्ष्यों को अदालत में मजबूती से पेश करने के लिए पुलिस द्वारा इस पूरी बरामदगी और तौल प्रक्रिया की मौके पर ही वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

समालखा थाना पुलिस ने आरोपी नीतिश कौशल के खिलाफ धारा 15(C) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा में नशा तस्करी का संगीन केस दर्ज किया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में चाची से रेप की कोशिश: छत के रास्ते घर में घुसा पड़ोसी; बेटे के लाइट जलाने पर खुलासा

    छत के रास्ते घर में घुसा पड़ोसी; बेटे के लाइट जलाने पर खुलासा|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में रास्ते में घेरकर छात्र को पीटा: कोचिंग सेंटर से लौट रहा था; लाठी-डंडों और चाकू से किया हमला

    कोचिंग सेंटर से लौट रहा था; लाठी-डंडों और चाकू से किया हमला|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में अमेरिका भेजने के नाम पर ₹20.75 लाख हड़पे: युवक को डंकी रूट से भेजा, मेक्सिको में दीवार कुदवाई; 11 महीने बाद लौटा

    युवक को डंकी रूट से भेजा, मेक्सिको में दीवार कुदवाई; 11 महीने बाद लौटा|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में युवक के खाते से निकाले ₹1.78 लाख: मदद करने के बहाने बदला ATM कार्ड; बैंक की स्टेटमेंट से खुलासा

    मदद करने के बहाने बदला ATM कार्ड; बैंक की स्टेटमेंट से खुलासा|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर