August 12, 2026

₹10000 में शुरू हुई इस बाइक की बुकिंग, पसंद नहीं आई तो पूरा पैसा वापस; 27 अगस्त को होगी लॉन्च

Aug 12, 2026 04:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बुकिंग पेज पर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त, 2026 बताई गई है, जो यामाहा द्वारा पहले शेयर किए गए मीडिया इनवाइट से मेल खाती है। बुकिंग पेज पर यह भी बताया गया है कि फाइनल वैरिएंट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के बाद ही किया जाएगा। ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी।

Yamaha R2 Bookings Open At Rs 10,000 Before Pre Launch

₹10000 में शुरू हुई इस बाइक की बुकिंग

Yamaha XSR125

केवल

₹1,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

यामाहा ने अपनी अपकमिंग पूरी तरह से फेयर्ड R-सीरीज मोटरसाइकिल की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। कंपनी इसे 27 अगस्त, 2026 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने मोटरसाइकिल का नाम नहीं बताया है, लेकिन टीजर कैंपेन और पहले की जानकारियों से साफ पता चलता है कि ये मोस्टअवेटेड यामाहा R2 है। यामाहा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 10,000 रुपए की टोकन राशि के साथ इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। टीजर में खास तौर पर सिग्नेचर "R" लोगो के साथ "We R On Our Way" टैगलाइन और #RInstinct हैशटैग दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग लॉन्च यामाहा की R-सीरीज लाइनअप का हिस्सा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS Zest 110

₹ 70,600 - 75,500

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

TVS iQube

₹ 1.15 - 1.71 लाख

Hero XPulse 200 4V

₹ 1.4 - 1.55 लाख

Honda Shine

₹ 80,852 - 86,211

Hero Destini Prime

₹ 69,430 - 72,799

बुकिंग पेज पर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त, 2026 बताई गई है, जो यामाहा द्वारा पहले शेयर किए गए मीडिया इनवाइट से मेल खाती है। बुकिंग पेज पर यह भी बताया गया है कि फाइनल वैरिएंट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के बाद ही किया जाएगा। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी। अगर वे बाइक नहीं खरीदना चाहते तो बुकिंग अमाउंट वापस हो जाएगी। यामाहा इस मोटरसाइकिल की कीमत KTM RC 200, हीरो करिज्मा XMR 210 और बजाज पल्सर RS200 जैसी राइवल के मुकाबले कॉम्पिटिटिव रख पाई तो जल्द सुर्खियां बटोर सकती है।

Yamaha XSR125

Hero Glamour XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

Honda SP 125

PURE EV EcoDryft

PURE EV eTryst 350

हालांकि, यामाहा ने आधिकारिक तौर पर मॉडल के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन R2 होने की सबसे ज्यादा संभावना है। यामाहा R2 ट्रेडमार्क पहले ही भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे कई इंटरनेशनल मार्केट में फाइल किया जा चुका है। इंडस्ट्री की रिपोर्टों से यह भी संकेत मिला है कि इस मोटरसाइकिल को खास तौर पर R15 और R3 के बीच के अंतर को पाटने के लिए तैयारी किया जा रहा है।

लेटेस्ट टीजर में मोटरसाइकिल के नाम का भी हल्का सा संकेत भी मिल रहा है। पहली नजर में यामाहा ने बस अपनी जानी-पहचानी "R" ब्रांडिंग के साथ "We R On Our Way" मैसेज का इस्तेमाल किया है। हालांकि, स्टाइलिश लोगो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि राइट हैंड का आकार कुछ ऐसा है जो काफी हद तक अंक "2" जैसा दिखता है।

यामाहा ने आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर में R-सीरीज लोगो और नंबर 2 के बीच का अंतर जानबूझकर धुंधला किया गया लगता है। भारत और कई विदेशी बाजारों में पहले फाइल किए गए R2 ट्रेडमार्क के साथ मिलाकर देखें तो यह अटकलें और मजबूत होती हैं कि आने वाली मोटरसाइकिल का नाम वास्तव में YZF-R2 होगा। अगर ऐसा जानबूझकर किया गया है, तो यह यामाहा के लिए 27 अगस्त के लॉन्च से पहले मॉडल के नाम का सीधे तौर पर खुलासा किए बिना उसका टीजर दिखाने का शानदार आइडिया है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें