October 18, 2026

मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का मौका, कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का मौका, कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस Image Credit source: Mujeeb Faruqui/HT via Getty Images

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में 10वीं पास और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 8वीं पास उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट सहित कई चरणों से गुजरना होगा. 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर किया जा सकता है.

1000 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की इस भर्ती के तहत पुलिस विभाग में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1000 खाली पद भरे जाएंगे. ड्राइविंग में इंटरेस्ट रखने वाले और पुलिस सेवा में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अवसर है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता और ड्राइविंग लाइसेंस

इस भर्ती में सामान्य, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) या हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. बिना वैध लाइसेंस के आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों की जांच जरूर करें.

एज लिमिट और छूट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के मूल निवासी, महिलाओं और SC, ST तथा OBC वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष हो सकती है.

चार चरणों में होगा चयन

  • लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा.
  • शारीरिक परीक्षण: इसमें शारीरिक मापदंड और दौड़ जैसी जांच होगी.
  • ड्राइविंग टेस्ट: अभ्यर्थियों के वाहन चलाने के स्किल टेस्ट की जांच की जाएगी.
  • मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फाइनल राउंड में स्वास्थ्य परीक्षण और प्रमाणपत्रों की जांच होगी. फिर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर और ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन कॉपी तैयार रखें. सभी जानकारियां सही भरने के बाद फॉर्म जमा करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें. आवेदन की लास्ट डेट 29 अक्टूबर 2026 है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button