August 22, 2026

कम बजट में भी बनाएं रक्षाबंधन खास, 1000 रुपये के अंदर दें ये प्यारे गिफ्ट्स

Updated: Sat, 22 Aug 2026 08:46 AM (IST)

PC: 1000 रुपये के अंदर राखी गिफ्ट्स आइडियाज (AI Generated)

Raksha Bandhan Gifts Under 1000: 1000 के बजट में खोज रहे हैं रक्षाबंधन का परफेक्ट गिफ्ट? यहां देखें भाई-बहन के लिए 5 सबसे बेस्ट और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज.

Raksha Bandhan Gifts Under 1000: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और नोकझोंक से जुड़ा होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ बहन या भाई को कोई प्यारा सा तोहफा देना भी इस रिश्ते को और खास बना देता है. अगर आपका बजट 1000 रुपये तक है और समझ नहीं आ रहा कि क्या गिफ्ट करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस बजट में आप ऐसे कई काम के और खूबसूरत तोहफे चुन सकते हैं, जो सामने वाले को पसंद भी आएंगे और आपके बजट पर भी भारी नहीं पड़ेंगे. 

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

अगर आप भाई या बहन को थोड़ा इमोशनल और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम (Raksha Bandhan Gifts Under 1000) अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप दोनों की कोई प्यारी तस्वीर लगवा सकते हैं. इसे आप करीब 300 से 800 रुपये के बजट में आसानी से बनवा सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

परफ्यूम या बॉडी मिस्ट

परफ्यूम एक ऐसा गिफ्ट है जो लगभग हर किसी को पसंद आता है. भाई के लिए अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम और बहन के लिए बॉडी मिस्ट या फ्रेगरेंस सेट खरीदा जा सकता है. 500 से 1000 रुपये के अंदर कई अच्छे विकल्प मिल जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: राखी पर बहन को पैसे नहीं, दें ये 5 यूजफुल और खास गिफ्ट्स

वॉलेट या स्लिंग बैग (Raksha Bandhan Gifts Under 1000)

भाई के लिए स्टाइलिश वॉलेट और बहन के लिए छोटा स्लिंग बैग एक उपयोगी तोहफा हो सकता है. रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीज गिफ्ट करने का फायदा यह है कि सामने वाला उसे बार-बार इस्तेमाल करेगा और आपको याद करेगा. बाजार में 500 से 1000 रुपये के अंदर कई अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

स्किन केयर या सेल्फ केयर किट

अगर आपकी बहन को स्किन केयर पसंद है, तो आप उसके लिए फेस वॉश, शीट मास्क, लिप बाम और मॉइस्चराइजर जैसी चीजों का छोटा सा सेल्फ केयर कॉम्बो बना सकते हैं. इसी तरह भाई के लिए भी ग्रूमिंग किट चुनी जा सकती है. 

चॉकलेट और छोटा सा गिफ्ट कॉम्बो

अगर आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो चॉकलेट के साथ कोई छोटा गिफ्ट जोड़ सकते हैं. जैसे मग, कीचेन, फोटो फ्रेम या छोटा सा पौधा. साथ में एक प्यारा सा हाथ से लिखा नोट भी रख दें. महंगे तोहफे से ज्यादा यह छोटा सा जेस्चर दिल छू सकता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राखी की तस्वीरें होंगी खास, जब भाई-बहन की फोटो पर होंगे ये मजेदार Captions

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags