August 22, 2026

'यूपी-बिहार में 100 करोड़...', Ramayana के भोजपुरी ट्रेलर ने मचा दिया तहलका; मेकर्स मानेंगे फैंस की डिमांड? - 4000 crore ramayana part 1 fan made bhojpuri trailer viral on social media netizens demand to release this film in up bihar

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का भोजपुरी ट्रेलर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी हैरान हैं और उन्होंने मेकर्स से ये डिमांड कर दी है।

रामायण का भोजपुरी ट्रेलर हुआ वायरल/ फोटो- एक्स अकाउंट

रामायण का भोजपुरी ट्रेलर हुआ वायरल/ फोटो- एक्स अकाउंट

HighLights

  1. रामायण का भोजपुरी ट्रेलर हो रहा है इंटरनेट पर वायरल

  2. 4 हजार करोड़ की रामायण को लेकर फैंस ने की ये गुजारिश

  3. रवि किशन की आवाज को 'रावण' के रूप में फैंस ने किया मिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं, जो इससे पहले दंगल जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं।

इस माइथोलॉजिकल फिल्म को मेकर्स हिंदी के साथ-साथ तमिल-तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। हालांकि, इस बीच ही मैग्नम ओपस फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का भोजपुरी ट्रेलर भी इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

रामायण के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

रणबीर कपूर और यश स्टारर बिग बजट फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का जो भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, वह मेकर्स ने नहीं, बल्कि फैंस ने बनाया है। फैंस द्वारा बनाए गए इस ट्रेलर ने लोगों का ध्यान पूरी तरह से आकर्षित कर लिया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर 'लंकापति रावण' बने यश के बोले गए सभी डायलॉग्स को भोजपुरी में AI का इस्तेमाल करके डब किया गया है। जिस तरह से फैंस ने रणबीर कपूर और यश के लिपसिंक के साथ भोजपुरी भाषा का तालमेल बिठाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं।

Someone literally dubbed #Ramayana trailer in BHOJPURI 😭 pic.twitter.com/RgROif6GfD

— Our Indian Cinema (@OurIndianCinema) August 21, 2026

रावण के रूप में रवि किशन की आवाज चाहते थे फैंस

फैन के द्वारा बनाया गया ये ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद या रहा है, लेकिन इसमें वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की आवाज को मिस करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा "रावण के किरदार में मैं रवि किशन की आवाज का इंतजार कर रहा था, जब वह भोजपुरी में कहें, 'घर जाके सुती बाबू'। दूसरे यूजर ने लिखा, "ई त गजब कर देला भाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई अब भोजपुरी का फैन मेड ट्रेलर इतना गजब का है, तो एक हरियाणवी भी बनता है।

हालांकि, इस बीच ही रामायण के ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस मेकर्स से ये गुजारिश भी कर रहे हैं कि वह इस फिल्म को सच में भोजपुरी में भी डब करवा दें। उनका कहना है कि नितेश तिवारी की फिल्म में वह क्षमता है कि ये फिल्म अकेले भोजपुरी में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। एक यूजर ने लिखा, "इसे यूपी-बिहार में भोजपुरी में ही रिलीज करना चाहिए, अगर मेकर्स मूवी को ढंग से प्रमोट करेंगे तो ये 100 करोड़ आराम से निकाल लेगी।

Untitled design (13)

दो पार्ट्स में बनी है रामायण

आपको बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर रामायण का बजट काफी भारी-भरकम है। जिसकी वजह से मेकर्स इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये फिल्म इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी एक अच्छी पकड़ बनाए। यश मूवी में एक्टर के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं। पहले यह फिल्म तीन हिस्सों में बनने वाली थी, लेकिन बाद में निर्देशक नितेश तिवारी ने इस प्लान को बदल दिया और मूवी को दो पार्ट्स में बनाया। रामायण पार्ट 1 जहां इस दीवाली रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में आएगा।