Raj Kapoor की इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए रामानंद सागर को चुना था और बाद में यह फिल्म ...और पढ़ें
-1791115380178_m.webp)
ब्लॉकबस्टर थी राज कपूर की फिल्म
HighLights
ब्लॉकबस्टर थी राज कपूर की फिल्म
रामानंद सागर ने लिखी थी फिल्म की कहानी
100 हफ्तों तक थिएटर में चली थी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार में से एक राज कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन 77 साल पहले उन्होंने एक फिल्म बनाई थी जो 100 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी।
रामानंद सागर ने लिखी थी फिल्म की स्क्रिप्ट
इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसकी कहानी रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने लिखी थी, जिन्होंने बाद में मशहूर टीवी सीरीज 'रामायण' (Ramayan) बनाई। उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट, पटकथा और संवाद लिखने में तीन महीने लगाए। इस फिल्म ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख राइटर के तौर पर स्थापित किया।
100 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी फिल्म
इस फिल्म का नाम है बरसात (Barsaat) जो 1949 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 100 हफ्तों से ज्यादा समय तक चली और उस समय तक रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह फिल्म उस वक्त की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों ही दिग्गजों के लिए एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी।
-1791115537740.webp)
फिल्म के पोस्टर से मिला RK स्टूडियो का लोगो
'बरसात' की जबरदस्त सफलता से राज कपूर (Raj Kapoor) को 1950 में मशहूर आरके स्टूडियोज को खरीदने और बनाने के लिए जरूरी पूंजी मिली। इसके अलावा, फिल्म के पोस्टर में राज कपूर और नरगिस (Nargis) का एक मशहूर रोमांटिक पोज आरके फिल्म्स का हमेशा के लिए ऑफिशियल लोगो बन गया।

24 साल की उम्र में राज कपूर बने शो-मैन
'बरसात' (1949) का निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने RK फिल्म्स के बैनर तले किया था और इसने उन्हें महज 24 साल की उम्र में भारतीय सिनेमा के टॉप शो-मैन में से एक बना दिया।
-1791115586863.webp)
क्या है बरसात की कहानी?
फिल्म में राज कपूर ने प्राण और नरगिस ने रेशमा का किरदार निभाया था। इस लव स्टोरी में प्राण एक संवेदनशील और सच्चे इंसान हैं, जबकि रेशमा पहाड़ों की एक भोली-भाली लड़की है। माता-पिता के विरोध, दुखद बाधाओं और जबरन शादी की कोशिशों के बावजूद वे अपने प्यार को नहीं छोड़ते।
इसी के समानांतर एक प्रेम और निम्मी के किरदारों की भी एक कहानी चलती है। प्रेम ने गोपाल और निम्मी ने नीला का किरदार निभाया। गोपाल नीला को छोड़कर चला जाता है और उससे कहता है कि वह अगली बरसात में उसके लौटने का इंतजार करे। लेकिन जब वह लौटता है तो नीला की मौत हो चुकी है।
1949 में बनी 'बरसात' को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राज और नरगिस की मशहूर जोड़ी के साथ प्रेम नाथ भी थे और इसी फिल्म से एक्ट्रेस निम्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसकी कामयाबी की वजह से कपूर 1950 में आरके स्टूडियो खरीद पाए।