August 20, 2026

'सम्राट चौधरी-निशांत कुमार की जोड़ी सुपरहिट': स्वास्थ्य मंत्री के 100 दिन पूरे, JDU नेता नीरज कुमार बोले- नेपाल-पाकिस्तान के मरीज पहुंच रहे बिहार - Patna News

पटना15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यकाल के 100 दिन से अधिक पूरे होने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में सरकार की ओर से किए जा रहे बदलावों और उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने दावा किया कि निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में कई बड़े बदलाव हुए हैं।

नीरज कुमार ने कहा, अब नेपाल, भूटान और पाकिस्तान तक से मरीज इलाज के लिए बिहार पहुंच रहे हैं। ये बिहार की बदलती चिकित्सा व्यवस्था का असर है।

सम्राट-निशांत की जोड़ी सुपरहिट

नीरज कुमार ने कहा, बिहार आज बदल रहा है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की जोड़ी सुपरहिट साबित हो रही है।

निशांत कुमार ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि अगर ईमानदारी के साथ काम किया जाए तो विकास की एक लंबी लकीर खींची जा सकती है।

JDU प्रवक्ता ने कहा, सरकार की प्राथमिकता गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। गरीबों के इलाज के लिए सरकार ने खजाना खोलकर रखा है, ताकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी व्यक्ति को इलाज से वंचित न होना पड़े।

पटना में पीसी के दौरान नीरज कुमार।

पटना में पीसी के दौरान नीरज कुमार।

‘दवा वितरण में देश में नंबर-1’

नीरज कुमार ने दावा किया कि बिहार दवा वितरण के मामले में देश में नंबर-1 है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

नीरज कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार की सख्ती का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही या व्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी से उतारने का काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। JDU ने स्वास्थ्य मंत्री के 100 दिनों के कार्यकाल को सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए आने वाले दिनों में भी सुधार की प्रक्रिया जारी रखने का दावा किया।

.

खबरें और भी हैं...

  • दिल्ली प्रेस क्लब में मोदी चालीसा का पाठ: PM की राम की तरह फोटो लगाकर आरती; बोले- पटना में बनेगा प्रधानमंत्री का भव्य मंदिर

    PM की राम की तरह फोटो लगाकर आरती; बोले- पटना में बनेगा प्रधानमंत्री का भव्य मंदिर|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या नितिन नवीन ने सावन में मांस खाया?: बीजेपी बोली- 100% वेज खाना था, कटहल को नॉनवेज समझ रहे; RJD बोली- सावन में मुर्गा-खसी चबा रहे

    बीजेपी बोली- 100% वेज खाना था, कटहल को नॉनवेज समझ रहे; RJD बोली- सावन में मुर्गा-खसी चबा रहे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महंगाई के खिलाफ उमानाथ होटल संघ की सांकेतिक हड़ताल: सभी दुकानें बंद रहीं, शवदाह के लिए आने वाले यात्रियों को हुई परेशानी

    सभी दुकानें बंद रहीं, शवदाह के लिए आने वाले यात्रियों को हुई परेशानी|बाढ़,barh - Dainik Bhaskar1:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंटनेर ने बाइक को टक्कर मारी, स्कॉर्पियों ने कुचला: हाथीदह में एक की मौत, मां सहित अन्य घायल; मृतक बेगूसराय का रहने वाला था

    1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर