September 12, 2026

कपूरथला में पुलिस ने नशा हॉटस्पॉट पर पुलिस का एक्शन: चारों सब-डिवीजनों में एक साथ कार्रवाई, 100 किलो मादक पदार्थ बरामद - Kapurthala News

जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कपूरथला पुलिस ने 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत शनिवार सुबह नशा हॉटस्पॉट इलाकों में बड़े स्तर पर 'कासो' (CASO - कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। एसएसपी कपूरथला के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभिया

.

ऑपरेशन के दौरान भारी पुलिस बल ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित संदिग्ध मकानों और ठिकानों की गहन तलाशी ली। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कासो ऑपरेशनों के दौरान 23 गिरफ्तार, 170 ग्राम हेरोइन, 262 नशीली गोलियां, 40 कैप्सूल और 61.980 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस कपूरथला जिले में 19 एफआईआर दर्ज की है।

बस्तियों में पहुंची भारी पुलिस

बस्तियों में पहुंची भारी पुलिस

100 किलो नशीले पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीमों ने करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ, जिसमें भांग और हेरोइन शामिल हैं, बरामद किए हैं। इसके अलावा विभिन्न इलाकों से चोरी के वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द ही गिरफ्तार आरोपियों और बरामद सामान की आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।

नशा पीड़ितों का कराया जाएगा इलाज

ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों का सामना कुछ ऐसे लोगों से भी हुआ जो गंभीर रूप से नशे की लत से पीड़ित हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे व्यक्तियों पर केवल दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनके इलाज और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करने के साथ-साथ पीड़ितों को दलदल से बाहर निकालना भी बेहद जरूरी है।

घरों में ली गई तलाशी

घरों में ली गई तलाशी

पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, पहचान रहेगी गुप्त

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले से नशे का नामो-निशान मिटाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

सूचना साझा करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने देशवासियों और स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया है कि नशा तस्करों की जानकारी देने वाले किसी भी नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।