नर्मदापुरम में निजी वाहनों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट, VIP और सरकारी स्टिकर, ब्लैक फिल्म तथा फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ शनिवार से 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 से 10 अगस्त 2026 तक चलने
.
मोटर व्हीकल नियमों के तहत होगी कार्रवाई
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम-1988 और केंद्रीय मोटरयान नियम-1989 के तहत निजी वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर, सायरन, लाल, पीली और नीली फ्लैशर लाइट, VIP एवं सरकारी स्टिकर, पदनाम, मोनोग्राम, प्रतीक चिन्ह, नियमों के विपरीत नंबर प्लेट और चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म हटवाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विशेषाधिकार का गलत संदेश रोकने पर जोर
पुलिस का कहना है कि निजी वाहनों पर इस तरह के उपकरण और प्रतीक लगाने से आम लोगों में भ्रम की स्थिति बनती है और विशेषाधिकार का गलत संदेश जाता है। अभियान का उद्देश्य ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण करना और सभी के लिए कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित करना है।
इन नियमों का उल्लंघन मिलने पर होगी कार्रवाई
- निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, सायरन और फ्लैशर लाइट।
- VIP, सरकारी, On Duty सहित अन्य अनधिकृत स्टिकर और पदनाम।
- मोनोग्राम एवं सरकारी प्रतीक चिन्ह का अवैध उपयोग।
- फैंसी, अस्पष्ट, बदली हुई या मानकों के अनुरूप नहीं होने वाली नंबर प्लेट।
- चार पहिया वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म (टिंटेड ग्लास)।
जागरूकता के साथ चलेगा अभियान
पुलिस अभियान के दौरान केवल कार्रवाई ही नहीं करेगी, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी करेगी। लोगों को स्वेच्छा से नियमों का पालन करने और वाहनों से अवैध उपकरण एवं स्टिकर हटाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान आवश्यकतानुसार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निजी वाहनों से अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट, VIP या सरकारी स्टिकर, पदनाम, मोनोग्राम, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म तुरंत हटवा लें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।