Aug 04, 2026 11:12 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- How choose good SIP: लॉन्ग टर्म में एसआईपी के जरिए मोटा रिटर्न बनाया जा सकता है
- आज के समय में अच्छे फंड हाउस 12 प्रतिशत तक का रिटर्न लॉन्ग टर्म में देने में सफल हो रहे हैं

SIP लोगो के बीच इस समय काफी लोकप्रिय है।
How choose good SIP: आज के समय में नौकरी पेशा व्यक्ति 50 साल तक रिटायरमेंट चाहता है। लेकिन सिर्फ रिटायरमेंट से बात नहीं बनेगी। एक मोटा फंड रहने की स्थिति में ही कोई व्यक्ति उस समय यह रिस्क उठा सकता है। आज की महंगाई और जरूरतों को अगर देखें तो 10 करोड़ रुपये का फंड अच्छी और आरामदायक जीनवशैली के लिए पर्याप्त होगा। अब यह पैसा 20 साल में एसआईपीओ के जरिए जुटा सकते हैं। आइए समझते हैं कि कितना और कैसे निवेश करना होगा।
हर महीने करीए 53700 रुपये का निवेश
अगर 20 साल में इतना फंड जुटाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 53700 रुपये की एसआईपी करनी होगी। ध्यान रहे कि इस एसआईपी में हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी करनी होगी। 12 प्रतिशत के रिटर्न के हिसाब से यह फंड आप जुटा सकते हैं। निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि लॉन्ग टर्म में 7 प्रतिशत से अधिक के रिटर्न वाले इनवेस्टमेट पर दांव लगाएं। तभी बढ़ती महंगाई को आप पछाड़ पाएंगे।
अगर फंड ने दिया 8 प्रतिशत का रिटर्न
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 8 प्रतिशत के एनुअल रिटर्न मिलने की स्थिति में 10 करोड़ रुपये कां फंड का जुटाने के लिए 174600 रुपये मंथली निवेश करना होगा। अगर आपका पोर्टफोलियो 10 प्रतिशत का सालाना रिटर्न देता है तब की स्थिति में हर महीने 138100 रुपये का निवेश करना होगा। हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी अगर निवेशक कर रहा है तो उसे हर महीने 64700 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
एसआईपी के जरिए शेयर बाजारों में निवेश आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे कि हर एक म्यूचुअल फंड इतना रिटर्न नहीं देता है। निवेश से पहले सही फंड की तलाश करना भी जरूरी है।
किन बातों का रखें ध्यान
सबसे जरूरी बात यह है कि एसआईपी अपनी आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए। साथ ही वह पैसा आपको कितने साल में मिलेगा इसका भी कैलकुलेशन कर लें। इस इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसआईपी 15 से 20 साल के लिए करनी चाहिए। तभी कपाउंट इंटरेस्ट रेट्स का फायदा दिखता है। कम समय में एसआईपीओ कई बार निराश करती है।
एसपआईपी करने का सबसे अच्छा तरीका हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। अगर आप यह करने में सफल हो रहे हैं तो 20 साल में एक मोटा फंड बना ले जाएंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
