नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अधिसूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आगामी 10 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। घर बैठे या नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले युवा
.
स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विकल्प
यूनिवर्सिटी की ओर से इस बार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कई विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने का अवसर दिया जा रहा है। स्नातकोत्तर कला के अंतर्गत विद्यार्थी अर्थशास्त्र, शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, उर्दू, संस्कृत, समाजशास्त्र और गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही एम.कॉम की पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध है।
एम.एस.सी. में रुचि रखने वाले छात्र वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, रसायन शास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और गृह विज्ञान में अपना नामांकन करा सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म का कोर्स भी संचालित किया जा रहा है।
रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय कई स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी चला रहा है। इनमें मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, हिंदी-इंग्लिश ट्रांसलेशन, यौगिक स्टडी, पत्रकारिता एवं जनसंचार और इंफॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन शामिल है।

10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका।
एमसीए में प्रवेश परीक्षा से होगा चयन
कंप्यूटर विज्ञान में उच्च शिक्षा चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए एम.सी.ए. पाठ्यक्रम में भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। हालांकि, एम.सी.ए. में सीटों की संख्या मात्र 140 निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में सीधा नामांकन नहीं होगा, बल्कि योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन सबके अलावा बी.सी.ए., बी.एल.आई.एस. और एम.एल.आई.एस. जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी छात्र दाखिला ले सकते हैं।
चार वर्षीय स्नातक और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध
स्नातक स्तर पर नई शिक्षा प्रणाली के अनुरूप 4 वर्षीय च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम लागू किया गया है। स्नातक कला संकाय में अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में पढ़ाई की जा सकती है।
वहीं, बी.एस.सी. के तहत विद्यार्थी वनस्पति विज्ञान, भूगोल, भौतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान का चयन कर सकते हैं। डिग्री और डिप्लोमा के साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा कई शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें नामांकन लेकर युवा अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।
इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भर सकते हैं।