करनाल जिले के बुटाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए 10 लाख रुपए मांगने, गंदे इशारे करने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, जान से मारने की धमकी देने और डॉक्टर की मनाही के बावजूद भारी काम करवाने के आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि
.
नीलोखेड़ी के एक गांव की एक महिला ने थाना बुटाना में शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2025 को कुरुक्षेत्र निवासी अभिषेक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से गांव संधीर स्थित ग्रीन पैलेस में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुर फतेह सिंह उर्फ कीटू पुत्र राम सिंह, सास सुनीता, पति अभिषेक और देवर विकास उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
शिकायत के अनुसार ससुराल वाले उस पर मायके से नकद पैसे लाने का दबाव बनाते थे। कविता ने आरोप लगाया कि उसकी सास सुनीता और ननद रश्मि उस पर पिता से 10 लाख रुपए मांगने का दबाव डालती थीं। पति अभिषेक और ससुर पर भी कई बार पैसे लाने की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

करनाल बुटाना थाना की फोटो।
डॉक्टर की मनाही के बावजूद काम करवाने का आरोप पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि एफआरबी 2026 में शाम करीब 6 बजे उसके ससुर ने उसकी ओर हाथ हिलाकर गंदे इशारे किए और गालियां दीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि सास ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उससे वॉशिंग मशीन से गीले कंबल निकलवाए और ऐसे काम करवाए, जिन्हें डॉक्टर ने करने से मना किया था।
कविता का आरोप है कि इन परिस्थितियों के कारण उसका गर्भपात हो गया। उसने यह भी बताया कि उसकी सास और ननद उससे निजी बातें पूछती थीं और उसे दोबारा मां बनने से रोकने जैसी बातें करती थीं।
देवर पर अभद्र भाषा और मामा पर धमकी का आरोप शिकायत के मुताबिक जब पीड़िता ने देवर को परिवार के व्यवहार के बारे में समझाने की कोशिश की तो वह कथित तौर पर भड़क गया और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मामले को लेकर मिर्जापुर में पंचायत कराने की कोशिश की थी।
इस दौरान उसके पति अभिषेक के मामा सिन्दर पुत्र करेशन निवासी जडौली, करनाल पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
जांच के बाद पति पर केस दर्ज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति अभिषेक पुत्र फतेह निवासी मिर्जापुर, तहसील थानेसर, कुरुक्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।