July 19, 2026

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जंगल में मिले पति-पत्नी के शव; ASI की हार्ट अटैक से मौत; बदमाशों ने महिला का पर्स लूटकर जश्न मनाया - Rajasthan News

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Rajasthan Top News Headlines: Dausa ASI Heart Attack Death | Barmer Nakli Ghee Factory Raid

जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर से है। यहां ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने पहुंची पुलिस को नकली घी की फैक्ट्री मिली। मौके से 870 किलो तैयार नकली घी और 1560 किलो पाम ऑयल मिला है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें 1. महिला थाने में ASI की हार्ट अटैक से मौत दौसा के महिला थाने में तैनात ASI की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। ASI को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगी। इसके बाद वे अचेत हो गए। साथी पुलिसकर्मी उनको जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. कोर्ट बोला- बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता जयपुर में फैमिली कोर्ट ने बीमार पति की देखभाल नहीं करने को क्रूरता मानते हुए तलाक मंजूर किया है। जज ने अपने आदेश में कहा कि पत्नी का व्यवहार पति के साथ अमानवीय रहा है। ऐसी परिस्थितियों में दोनों का एक छत के नीचे रहना असंभव है। पूरी खबर पढ़ें

3. ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने पहुंची पुलिस, नकली घी का कारखाना मिला बाड़मेर में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने पहुंची पुलिस को नकली घी की फैक्ट्री मिली। टीम ने मौके से 870 किलो तैयार मिलावटी घी, 1560 किलो पाम ऑयल और सोयाबीन तेल समेत अन्य सामान मिला। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें

4. अलवर के दंपती के शव उत्तराखंड के जंगल में मिले अलवर के युवक और उसकी पत्नी के शव उत्तराखंड के जंगल में पेड़ से लटके मिले। 6 महीने पहले युवक की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुई थी। युवक 4 दिन पहले पत्नी को लेने ससुराल गया था। 16 जुलाई को दोनों मोबाइल ठीक कराने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। पूरी खबर पढ़ें

5. ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौत उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना इलाके में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों के शव अंदर बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने कार को काटकर शव निकाले। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. 250 साल पुरानी हवेली से निकली खजाने वाली तिजोरियां जयपुर में करीब 250 साल पुरानी हवेली की दीवार से खजाने वाली 2 तिजोरियां निकलने का दावा किया गया है। परिवार का आरोप है कि इनमें से एक छोटी तिजोरी खुदाई करने वाला ठेकेदार चोरी-छुपे ले गया। इससे पहले 15 जुलाई को भी एक हवेली में खजाना निकलने और चोरी का केस दर्ज हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

7. बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, फिर जश्न मनाया उदयपुर के सूरजपोल थाना इलाके में बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के पर्स पर झपट्टा मारा। महिला ने पर्स को पकड़ रखा तो झटके से नीचे गिर गई और कुछ दूरी तक घसीटते हुए गई। बदमाशों ने पर्स छीनने के बाद जश्न मनाया और पर्स को हवा में बार-बार घुमाया। पूरी खबर पढ़ें

8. उर्जा मंत्री की बैठक में बिजली गुल कोटा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अधिकारियों के साथ चल रही बैठक में अचानक बिजली गुल हो गई। जिला परिषद सभागार में मंत्री नागर सड़कों के निर्माण को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे, तभी लाइट चली गई। करीब 6 मिनट बाद जनरेटर चालू किया गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. दिव्यांग बेटे के लिए बनाई स्पेशल कुर्सी पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन की साइकोलॉजिस्ट नेहा सोलंकी ने अपने बेटे की तकलीफ को ताकत बना लिया। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बेटे के लिए ऐसी कुर्सी तैयार की, जिस पर दिव्यांग बच्चे बिना किसी सहारे के सुरक्षित तरीके से बैठ सकें। 31 जुलाई को राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित करेंगी। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. हाईकोर्ट में चुनाव का शेड्यूल बताएगा राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव शेड्यूल बताएगा। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने चुनाव में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी।

.

खबरें और भी हैं...

  • अमायरा बिल्डिंग से कूदी, क्लास टीचर देखने तक नहीं गई: स्कूल ने 10 दिन तक छुपाए रखा बैग, जो सीसीटीवी फुटेज मिले उनसे आवाज गायब

    स्कूल ने 10 दिन तक छुपाए रखा बैग, जो सीसीटीवी फुटेज मिले उनसे आवाज गायब|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सप्लेनर

    जमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम

    जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:18
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर- 250 साल पुरानी हवेली से निकली खजाने वाली तिजोरियां: एक ठेकेदार लेकर भागा; परिवार का दावा- दादी ने कहा था यहां है सोने-चांदी का भंडार

    एक ठेकेदार लेकर भागा; परिवार का दावा- दादी ने कहा था यहां है सोने-चांदी का भंडार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका से लौटी इंजीनियर की पत्नी, बेटी की कस्टडी मांगी: पति से बात करना किया बंद; पीहर वाले घर आकर ले गए थे गहने

    पति से बात करना किया बंद; पीहर वाले घर आकर ले गए थे गहने|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर