September 17, 2026

कृति खरबंदा के बॉलीवुड में 10 साल, इन 5 फिल्मों में दिखा उनकी एक्टिंग का अलग अंदाज

Kriti Kharbanda Bollywood 10 Years: कृति खरबंदा ने हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे कर लिए हैं. ‘राज रीबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक जानिए उनके करियर की 5 खास परफॉर्मेंस.

Kriti Kharbanda Bollywood 10 Years: कृति खरबंदा ने हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे कर लिए हैं. ‘राज रीबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक जानिए उनके करियर की 5 खास परफॉर्मेंस.

author-image

New Update

Kirti Kharbanda

Kirti Kharbanda Photograph: (Kirti Kharbanda (Instagram))

Kriti Kharbanda Bollywood 10 Years: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इन सालों में एक्ट्रेस ने हॉरर, रोमांस और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर में काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. अपने करियर में कृति ने कई तरह के किरदार निभाए और हर बार कुछ नया करने की कोशिश की. ऐसे में जानते हैं, उनकी 5 यादगार परफॉर्मेंस के बारे में-

1. ‘राज रीबूट’ से हुई बॉलीवुड में शुरुआत

कृति खरबंदा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘राज रीबूट’ से कदम रखा था. साल 2016 में आई ये एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें एक्ट्रेस शाइना के किरदार में देखा गया था. फिल्म की कहानी में उनका किरदार काफी अहम था और इसी फिल्म के जरिए कृति ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की. इस हॉरर जॉनर फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने का मौका दिया.

2. ‘शादी में जरूर आना’ में दिखा अलग अंदाज

कृति की फिल्मों की बात हो और ‘शादी में जरूर आना’ का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता.   2017 में आई इस फिल्म में उन्होंने आरती शुक्ला का किरदार निभाया था. आरती एक ऐसी लड़की होती, जो अपने करियर, रिश्ते और परिवार के बीच कई फैसलों का सामना करती है.फिल्म की कहानी में कृति का किरदार इमोशनल रूप से कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है. इस किरदार में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

3. ‘हाउसफुल 4’ में कॉमेडी का तड़का

कृति खरबंदा ने हॉरर और सीरियस रोल के बाद कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया. ‘हाउसफुल 4’ में वो अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति सैनन जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं थी. फिल्म में उन्होंने दो अलग-अलग समय की कहानी से जुड़े किरदार प्ले किए थे. एक रोल  राजकुमारी मीना का था और दूसरा पूजा का रोल था. इन दोनों रोल्स में कृति ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था. बड़े स्टार्स वाली इस फिल्म में भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली थी.

4. ‘14 फेरे’ में प्यार और परिवार के बीच फंसी 

साल 2021 में आई फिल्म ‘14 फेरे’ में कृति खरबंदा ने अदिति करवासरा का किरदार निभाया था.  फिल्म में उनका रोल अपने प्यार और परिवार की उम्मीदों के बीच रास्ता निकालने की कोशिश करता है. कहानी में कॉमेडी के साथ इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले थे. कृति ने दोनों तरह के सीन्स को अपने अंदाज में निभाया और इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अलग तरह का रोल करके दर्शकों का दिल जीता था.

5. ‘राणा नायडू 2’ से ओटीटी पर शुरुआत

कृति खरबंदा ने फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी कदम बढ़ाया है. वो ‘राणा नायडू सीजन 2’में नजर आई थी. इस सीरीज के जरिए उन्हें लंबे फॉर्मेट की कहानी में काम करने का मौका मिला. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को भी काफी सरहाना मिलवी थी. वहीं, ओटीटी पर काम करना उनके लिए फिल्मों से अलग एक्सपीरियंस  रहा और इस प्रोजेक्ट ने उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ा. 

10 साल में बदला कृति का अंदाज

बता दें, कृति खरबंदा के 10 साल के सफर को देखें तो उन्होंने एक ही तरह के किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा है. कभी ‘राज रीबूट’ के हॉरर से लेकर ‘शादी में जरूर आना’ के इमोशनल रोल और ‘हाउसफुल 4’ की कॉमेडी तक उन्होंने अलग-अलग तरह का काम किया और फैंस को एंटरटेन किया है. उनका यही अंदाज लोगों को पसंद आता है और उनके करियर को इंडस्ट्री में खास बनाता है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड