2
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Maruti Suzuki S-Presso (Pic: Maruti Suzuki)
Maruti Suzuki S-Presso
अगर आपका बजट कम है और आप ऑटोमैटिक कार चाहते हैं, तो Maruti Suzuki S-Presso एक अच्छा विकल्प है. इसकी ऑटोमैटिक रेंज 4.77 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. इंजन 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 25.30 kmpl तक है.
3
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Renault Kwid (Pic: Renault Kwid)
Renault Kwid
Renault Kwid इस लिस्ट की दूसरी सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है. इसकी ऑटोमैटिक कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. इंजन 68 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क देता है.
4
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Maruti Suzuki Alto K10 (Pic: Maruti Suzuki)
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 भी कम बजट में ऑटोमैटिक कार खरीदने वालों के लिए विकल्प है. इसकी ऑटोमैटिक रेंज 4.97 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 PS की पावर देता है. कंपनी के मुताबिक, इसका AMT वर्जन 24.90 kmpl तक का माइलेज देता है. Alto K10 में CNG का विकल्प भी मिलता है, हालांकि CNG वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
5
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Maruti Suzuki Celerio (Pic: Maruti Suzuki)
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio लंबे समय से अपने अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है. इसका ऑटोमैटिक वर्जन 5.63 लाख रुपये से शुरू होता है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. इंजन 68 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 26 kmpl तक है. Celerio में CNG का विकल्प भी मिलता है, लेकिन CNG वर्जन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
6
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Maruti Suzuki Wagon R (Pic: Maruti Suzuki)
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R अपने लंबे और ऊंचे डिजाइन के कारण अलग पहचान रखती है. कार के केबिन में अच्छा हेडरूम मिलता है. Wagon R के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. 1.0-लीटर इंजन 68 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क देता है, जबकि 1.2-लीटर इंजन 91 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है.
7
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Tata Tiago (Pic: Tata Motors)
Tata Tiago
Tata Tiago इस लिस्ट की उन कारों में शामिल है, जिसमें पेट्रोल के साथ CNG में भी ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. Tiago पेट्रोल AMT की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85 PS की पावर देता है. इसके CNG वर्जन में भी AMT का विकल्प मिलता है. CNG इंजन 74 PS की पावर देता है.
8
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Nissan Magnite (Pic: Nissan)
Nissan Magnite
अब लिस्ट में पहली SUV की एंट्री होती है. Nissan Magnite के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 6.27 लाख रुपये से शुरू होती है. Magnite में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT मिलता है. इसके अलावा कुछ वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल इंजन और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है.
9
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Tata Aeris (Pic: Tata Motors)
Tata Aeris
Tata Aeris इस लिस्ट की सबसे नई कारों में से एक है और यहां शामिल इकलौती सेडान है. इसकी ऑटोमैटिक कीमत 6.70 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. कार में फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी दिया गया है और CNG वर्जन में भी AMT उपलब्ध है.
10
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Hyundai Exter (Pic: Hyundai Motor India)
Hyundai Exter
Hyundai Exter इस लिस्ट की दूसरी SUV है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.98 लाख रुपये है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. इंजन 82 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है. Exter में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
11
/
11

फुल स्क्रीन में देखें
Hyundai Grand i10 Nios (Pic: Hyundai Motor India)
Hyundai Grand i10 Nios
लिस्ट में आखिरी नाम Hyundai Grand i10 Nios का है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 7.21 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है. इंजन 82 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है. कार में 8-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.