Akanksha Chamola 10 crore Alimony Truth: रियलिटी शो लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह गौरव से तलाक ले रही है. जिसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है, साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गौरव से एलिमनी के 10 करोड़ रुपये मांगे हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
Akanksha Chamola 10 crore Alimony Truth: रियलिटी शो लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह गौरव से तलाक ले रही है. जिसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है, साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गौरव से एलिमनी के 10 करोड़ रुपये मांगे हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/13/akanksha-chamola-gaurav-khanna-2026-09-13-14-34-39.png)
Akanksha Chamola 10 crore Alimony Truth: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने जब से रियलिटी शो लॉक अप 2 में खुलासा किया है कि वह गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. उसके बाद से आकांक्षा चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने शो में गौरव से तलाक लेने का ऐलान किया था, उनके इस खुलासे के बाद होस्ट से लेकर फैंस तक सब हैरान रह गए थे क्योंकि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोनों तलाक लेना चाहते हैं. तलाक के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाता रहा है, कई लोगों को कहना है कि उन्होंने गौरव को धोखा दिया है. इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. अब इन दावों की उन्होंने सच्चाई बताई है. इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि उन्होंने देश छोड़ने को लेकर क्या बात कही है.
एलिमनी के दावे पर दिया दो टूक जवाब
आकांक्षा चमोला वैसे तो आए दिन अपने तलाक के मुद्दे और गौरव को लेकर बात करती नजर आती है. हालांकि, उन्होंने इस बार 10 करोड़ की एलिमनी के दावों पर भी चुप्पी तोड़ी है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इंटव्यू के दौरान इस दावों लेकर दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उन्हें सच में इतनी रकम मिली होती, तो वो यहां बैठकर इंटरव्यू न दे रही होतीं.
तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात
'मैशेबल इंडिया' संग बातचीत में आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ की एलिमनी मांगने के दावे को खारिज करते हए कहा, 'अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? इसके आगे उन्होंने देश छोड़ने को लेकर कहा कि अगर उनके पास इतने पैसे होते वह देश छोड़कर चली जाती है. उन्होंने कहा, 'अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती.' उनका कहना है कि वह उन पैसों से दुनिया घूमतीं और अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करतीं.
मां बनने को लेकर कही ये बात
इसके आगे उन्होंने मां बनने के सवाल को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों की शादी के बाद बच्चे की चाह होती है लेकिन वह मां नहीं बन पा रही हैं. उन्होंने कहा, '99% लोग इसलिए शादी करते हैं, क्योंकि वे बच्चे चाहते हैं और परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वरना आप शादी क्यों करेंगे? वह अपनी जगह गलत नहीं हैं.फिर 'बिग बॉस' हुआ और मुझे एहसास हुआ कि उन्हें इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है और मैं उन्हें यह नहीं दे पा रही हूं. मैं उन्हें ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहती.'
एलिमनी की चर्चा कैसे शुरू हुई
दरअसल, हाल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने आकांक्षा और गौरव के तलाक को लेकर कमेंट किया था. उनका कहना था कि उन्हें यकीन है कि आकंक्षा गौरव से तालक के बाद कुछ न कुछ जरूर लेंगी. ओरी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर 10 करोड़ रुपये का दावा किया जाने लगा. बहरहाल,अब आकांक्षा ने साफ कर दिया कि उन्होंने गौरव से किसी तरह की एलिमनी नहीं मांगी है और 10 करोड़ रुपये मांगने वाली बात भी गलत है.
2016 में की थी दोनों ने शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी, बताया जाता है कि दोनों की पहली बार मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे प्यार हो गया था. मुलाकात के कुछ ही महीनों बाद गौरव ने 24 नवंबर 2016 अपने होमटाउन कानपुर में आकांक्षा संग सात फेरे लिए. अब शादी के करीब 10 साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: शहनाज गिल को कहा जाता था अनपढ़ और गंवार, बिग बॉस 13 को याद कर एक्ट्रेस का छलका दर्द, कही ये बात