September 12, 2026

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बॉयफ्रेंड ने काटी युवती की अंगुलियां; ट्रेलर पलटा, कोचिंग स्टूडेंट नीचे दबा; सैनिटाइजर डालकर छात्र के हाथों में आग लगाई - Rajasthan News

.

आज की सबसे बड़ी खबर चूरू जिले से है। यहां सालासर में अज्ञात वाहन के कुचलने से 3 पदयात्रियों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें 1. वोटर लिस्ट में नाम नहीं, 110 लोगों ने वोट डाले जयपुर में वार्ड 62 के एक बूथ पर 110 वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट होने के बाद भी उनके वोट डाले गए। इस बूथ पर राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को रिपोलिंग करवाने का फैसला किया है। उधर, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें

2. हार-जीत के बाद नौकरी में नहीं लौट सकेंगे राजस्थान हाईकोर्ट ने साफ किया है कि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ता है और चुनाव हार-जीत जाता है, तो उसे सरकारी नौकरी में वापस नहीं लिया जा सकता। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने नीरज बिश्नोई की याचिका खारिज करते हुए ये फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें

3. मानसून फिर एक्टिव, जयपुर-सीकर में बारिश राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। जयपुर-सीकर-अजमेर समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें

4. सालासर जा रहे 3 पदयात्रियों को कुचला, मौत चूरू के सालासर में अज्ञात वाहन के कुचलने से 3 पदयात्रियों की मौत हो गई। तीनों युवक 80 लोगों के साथ 10 सितंबर को जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। उनके साथी सालासर से 11 किमी पहले गनेड़ी में आराम करने के लिए रुक गए थे। पूरी खबर पढ़ें

5. सैनिटाइजर डालकर छात्र के हाथों में लगाई आग जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके के एक स्कूल में लंच टाइम में एक छात्र झुलस गया। शनिवार सुबह छठी क्लास के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान 2 स्टूडेंट ने एक छात्र के हाथों पर सैनिटाइजर डाल दिया और आग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद दूसरे बच्चों ने आग बुझाई। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. ट्रेलर पलटा, कोचिंग स्टूडेंट नीचे दबा बांसवाड़ा में लोहे के एंगल और पाइप से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान बाइक पर कोचिंग जा रहे 2 युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। एक युवक की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी उछलकर दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। पूरी खबर पढ़ें

7. बॉयफ्रेंड ने काटी युवती की अंगुलियां उदयपुर में मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज बॉयफ्रेंड ने युवती, उसकी मां और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की अंगुलियां काट दी और उसके भाई का सिर फोड़ दिया। इसके बाद खुद के गले पर भी वार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें

8. तेज रफ्तार कार ने 6 बाइक को टक्कर मारी बूंदी शहर के पुराने नेशनल हाईवे-12 पर तेज रफ्तार कार ने पहले दूसरी कार को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी 6 बाइक को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. भुवासा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह शुरू डीडवाना के रसीदपुरा गांव में शनिवार से भुवासा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह शुरू हुआ। इस आयोजन में गांव की सभी बाईसा-भुवासा को बुलाया गया। इसमें रिश्तों, अपनत्व और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला।

कल क्या होगा खास 10. मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 'विशेष सिंजारा महोत्सव' जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 13 सितंबर को गणेश जी का विशेष सिंजारा महोत्सव और पवित्र मेहंदी का वितरण होगा।